राम मंदिर पर बोले सीएम योगी, नियत अच्छी हो तो काम भी अच्छा होता है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे समर्पण के साथ देश चला रहे हैं।
highlights
- राम मंदिर पर बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
- योगी ने कहा, नियत अच्छी हो तो काम भी अच्छा होता है
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे समर्पण के साथ देश चला रहे हैं। उनकी वजह से ही भारत विश्व पटल पर एक प्रतीक के रूप में उभर रहा है। योगी ने यह भी कहा कि अयोध्या विकास के एजेंडे में शामिल है और उसके विकास का रोडमैप तैयार हो चुका है।
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, 'एक योगी के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। आज भारत दुनिया के लिए प्रतीक है। प्रधानमंत्री पूरे समर्पण के साथ देश को चला रहे हैं। मुझे लगता है मोदी जी जैसे समर्पित होकर भारत देश को चला रहे हैं, उससे भारत प्रतीक बना है। ऐसे लोगों की राजनीति में जरूरत है।'
योगी ने कहा, 'छात्र जीवन से ही मैं सोचता था कि पढ़ाई लिखाई सब नहीं है। कई संतों के साथ रहा। कई आश्रमों में रहा। योग के माध्यम से कई रहस्य मिले।' उन्होंने कहा कि सपने साकार होने के लिए देखे जाते हैं।
राम मंदिर के सवाल के पर उन्होंने कहा, 'नीयत अच्छी हो तो सब अच्छा होता है। अयोध्या की पहचान दिवाली से जुड़ी है। अयोध्या तीन बार गया। दीपावली पर भी वहां गया था। यही नहीं अयोध्या का विकास भी शुरू किया है। अयोध्या के लिए रोडमैप तैयार है। वहां 137 करोड़ रुपये से काम शुरू हो चुका है। अयोध्या में रामलीला का मंचन हो और सरयू जी की आरती हो, इसके लिए काम शुरू किया है।'
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश में रोजगार मुहैया कराने के लिए नई उद्योग नीति बन रही है। रोजगार उत्पन्न नहीं होने के सवाल पर योगी ने कहा कि फरवरी में औद्योगिक समिट करने की तैयारी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां