logo-image

VIDEO: भारतीय सेना को मिले 347 युवा जाबांज, IMA में हुई पासिंग आउट परेड

उत्तराखंड के देहरादून में आज यानी शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ. आज POP में विदेशी कैडेट्स को मिलाकर कुल 427 कैडेट्स अफसर बने हैं.

Updated on: 08 Dec 2018, 02:38 PM

नई दिल्ली:

उत्तराखंड के देहरादून में आज यानी शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ. थल सेना के लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बु ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और परेड की सलामी ली. आज POP में विदेशी कैडेट्स को मिलाकर कुल 427 कैडेट्स अफसर बने हैं.पीओपी में 347 कैडेट्स भारतीय और 80 विदेशी कैडेट्स शामिल हैं. इसमें उत्तराखंड के 26 कैडेट्स अफसर शामिल हैं. ये सभी अंतिम पग पार कर सेना में अफसर बन जाएंगे.

'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा' की धुन पर IMA की ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के सामने मैदान में ड्रिल स्क्वायर पर सभी 427 जेंटलमैन कैडेट्स कदमताल कर रहे थे. इसके बाद इनपर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई. आप भी देखिए पासिंग आउट परेड का वीडियो-

इसे भी पढ़ें : सर्जिकल स्ट्राइक के प्रचार से नाराज हुए जनरल डीएस हुड्डा, कही ये बात

देश के इन राज्यों से बनेंगे नए सैन्य अधिकारी

  • उत्तरप्रदेश - 53
  • हरियाणा - 51
  • बिहार - 36
  • उत्तराखंड - 26
  • दिल्ली - 25
  • महाराष्ट्र - 20
  • हिमाचल प्रदेश - 15
  • पंजाब - 14
  • जम्मू कश्मीर - 12
  • राजस्थान - 12
  • मध्यप्रदेश - 10
  • झारखंड - 06
  • कर्नाटक - 08
  • केरल - 08
  • वेस्ट बंगाल - 08
  • असम - 05
  • उड़ीसा - 05
  • तमिलनाडु - 05
  • तेलंगाना - 05
  • आंध्रप्रदेश - 04
  • गुजरात - 04
  • चंडीगढ़ - 04
  • मणिपुर - 03
  • छत्तीसगढ़ - 02
  • मेघालय - 01
  • पुडुचेरी - 01

सात मित्र देशों के बनने वाले सैन्य अधिकारी

  • अफगानिस्तान-49
  • भूटान-15
  • मालदीप-5
  • तजाकिस्तान-5
  • नेपाल-2
  • श्रीलंका-2
  • वियतनाम-2