उत्तर प्रदेश : हर साल 5 नवोदित कवि को गोपालदास नीरज पुरस्कार से सम्मानित करेगी योगी सरकार
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी नीरज के निधन पर शोक जताया।
लखनऊ:
लोकप्रिय कवि गोपाल दास नीरज के निधन के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उनकी याद और सम्मान में हर साल पांच नवोदित कवियों को गोपालदास नीरज सम्मान देने का फैसला किया है।
राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी ने गोपाल दास 'नीरज' के निधन पर उनकी स्मृति में हर साल पांच नवोदित कवियों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
इस बीच राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विख्यात कवि और गीतकार पद्म भूषण गोपाल दास 'नीरज' के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी नीरज के निधन पर शोक जताया।
गौरतलब है कि प्रख्यात कवि गोपाल दास नीरज का गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
और पढ़ें: शोखियों में फूलों का शबाब घोलकर दुनिया को अलविदा कह गए गोपालदास 'नीरज', सुनें उनके सदाबहार गानें
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय