logo-image

ओडिशा: भुवनेश्वर में ट्रांसजेंडर ने युवक संग शादी कर रचाई मिसाल

ट्रांसजेंडर्स को लेकर लोगों में फैली गलत धारणा को दूर करते हुए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक युवक ने ट्रांसजेंडर के साथ भारतीय रीति रिवाजों के साथ शादी रचाई।

Updated on: 27 Jan 2017, 10:35 AM

नई दिल्ली:

ट्रांसजेंडर्स को लेकर लोगों में फैली गलत धारणा को दूर करते हुए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक युवक ने ट्रांसजेंडर के साथ भारतीय रीति रिवाजों के साथ शादी रचाई। इस शादी के लिए उसने अपने परिवार वालों को भी मनाया। वासुदेव अपना दिल मेघा नाम की एक ट्रांसजेंडर पर दे बैठा और उससे शादी का फैसला भी कर लिया। हालांकि उन्हें इस रिश्ते के लिए समाज से लड़ना भी पड़ा।

सामाजिक रूप से सभी के सामने शादी के बंधन में बंधने के बाद ट्रांसजेंडर मेघा ने कहा,'लोगों का मानना है कि ट्रांसजेंडर शादी नहीं कर सकते मातृत्व का आनंद नहीं ले सकते हैं लेकिन मैं उन्हें गलत साबित कर रही हूं, हम भी महिलाएं हैं और सामान्य जीवन जीना चाहते हैं।' 

मेघा ने बताया कि उसने स्पेशल सर्जरी कराई है ताकि वह आने वाले समय में मां बन सके। वह अपनी आने वाली जिंदगी के लिए बेहद उत्साहित भी है।

तीन साल पहले ट्रांसजेंडर की नई पहचान देकर अदालत मे ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। जिसका असर अब साफ दिख रहा है। ट्रांसजेंडर्स को सामान्य लोगों की तरह शिक्षा, रोजगार और समाज के अंदर जगह नहीं ंमिलती है। ऐसे में ये शादी के एक मिसाल है।