logo-image

दिल्ली में बारिश के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मियों से मिलेगी राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान में बादल रहेंगे।

Updated on: 22 Apr 2017, 10:08 AM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान में बादल रहेंगे। कई इलाकों में हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली में पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास रह रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ तक तक अधिकतम पारा 40 डिग्री के आसपास रहेगा।

अधिकारी ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में गर्मी और उमस से कुछ और राहत मिल सकती है। शुक्रवार को आंशिक तौर पर बदली छाने का अनुमान है।

अधिकारी के मुताबिक, 'शनिवार यानी 22 अप्रैल को बारिश होने की भी संभावना है।'

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईपीएल 10 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें