राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- ड्रग्स के सौदागरों की खाट खड़ी कर दी जाएगी
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के सौदागरों की खाट खड़ी कर दी जाएगी।
highlights
- राजनाथ सिंह ने कहा, भारत में ड्रग्स सप्लाई कर रहा है पाकिस्तान
- राजनाथ ने कहा, ड्रग्स के सौदागरों की खाट खड़ी कर दी जाएगी
- कांग्रेस पर राजनाथ का निशाना, कहा डूबता हुआ जहाज है कांग्रेस
अबोहर (पंजाब):
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत में ड्रग्स की सप्लाई कर रहा है। ड्रग्स के सौदागरों की खाट खड़ी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'वह (पाकिस्तान) भारत को आतंकवाद और ड्रग्स की तस्करी से अस्थिर करने की कोशिश जारी रखता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'
उन्होंने कहा, 'मैं मानता हूं कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार भारत में मादक पदार्थो की तस्करी से भारतीय युवाओं को बरबाद करने के प्रयास में जुटा हुआ है। लेकिन, मैं भरोसा देना चाहता हूं कि यदि आप पंजाब में भाजपा-अकाली दल को सत्ता में लाए तो इस कार्य में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।'
उन्होंने कहा, 'मादक पदार्थो से लेकर आतंकवाद तक, पाकिस्तान लगातार भारत को अस्थिर करने में लगा हुआ है। मैं यहां पाकिस्तान को चेतावनी देता हूं कि इन सभी आदतों को छोड़ दे, नहीं तो हम पहले ही दिखा चुके हैं कि हम क्या कर सकते हैं।'
सेना के 29 सितम्बर 2016 के सीमा पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे सशस्त्र बलों ने पहले ही सिद्ध कर दिया है कि यदि जरूरत हुई तो हम रेखा पार कर सकते हैं।'
राजनाथ ने राज्य में चुनाव प्रचार के गिरते स्तर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, यह क्या हो रहा है। प्रकाश सिंह बादल जैसी शख्सियत के साथ ऐसा होना शर्मनाक है। आपको वोट नहीं देना है मत दें पर क्या आप उन पर (प्रकाश सिंह बादल) लाठियां चलाएंगे, जूते फेकेंगे।
और पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थकों ने राहुल के साथ लगाया पोस्टर
राजनाथ सिंह ने कहा, 'चुनावों में गरिमा बनाए रखनी चाहिए। जूते फेंकने की घटना बेहद शमर्सार करने वाली हैं। जिस तरह की घटना प्रकाश सिंह बादल जैसे सम्मानित नेता के साथ हुई है वह बेहद गलत है। आपको वोट नहीं देना है तो मत दें, लेकिन जूते फेंकना कहां की इंसानियत और मर्यादा है।'
फाजिल्का जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को एक डूबता हुआ जहाज करार दिया। उन्होंने लोगों से फिर से पंजाब में भाजपा-शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनाने का आह्वान किया।
और पढ़ें: अकाली दल ने जारी किया घोषणापत्र, हर शहर में लगाया जाएगा Wi-Fi
राहुल गांधी के पहले के बयान का संदर्भ देते हुए कि 70 फीसद पंजाब के युवा मादक पदार्थो के आदी हैं, गृह मंत्री ने कहा, 'कांग्रेस के युवा नेता जिन्होंने विदेश में नए साल का जश्न मनाया, पंजाब के युवाओं को नशेड़ी कह रहे हैं।'
भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, 'केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार को ढाई साल से ज्यादा हो गए, लेकिन हमारे कट्टर आलोचक हमारे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकते।'
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस अब लोगों से वोट मांग रही है। मैं सिर्फ एक बात कप्तान साहब (कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह) से कहना चाहता हूं कि डूबते जहाज को चलाना एक कठिन कार्य है। राजनाथ सिंह ने कहा, 'कांग्रेस सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में डूबता जहाज है।'
और पढ़ें: प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की स्टार प्रचारक, डिंपल के साथ साझा कर सकती हैं मंच
(इनपुट IANS से भी)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य