logo-image

पीएम मोदी के गढ़ में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, प्रियंका ने किया रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रियंका गांधी ने बुधवार को वाराणसी में रोडशो किया. प्रियंका ने वाराणसी के लंका गेट पर पहुंच कर पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

Updated on: 15 May 2019, 10:23 PM

वाराणसी:

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रियंका गांधी ने बुधवार को वाराणसी में रोडशो किया. प्रियंका ने वाराणसी के लंका गेट पर पहुंच कर पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. माल्यार्पण के साथ ही प्रियंका का रोड शो शुरू हो गया. जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे रास्ते प्रियंका गांधी और पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगाए. प्रियंका गांधी ने यहां विरोधियों पर जमकर हमला बोला. रोड शो शुरू होने से पहले सोनापुरा पर कांग्रेस पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम लंका क्षेत्र में उमड़ा.

प्रियंका पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश के भदैनी स्थिति आवास के सामने पुराने कांग्रेसियों से भी प्रियंका गांधी मिलेंगी. रास्ते में ही दंडी सन्यासी प्रियंका को आशीर्वाद देंगे. 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका बुधवार को दिल्ली से वाराणसी पहुंची. यहां से देवरिया के सलेमपुर के लिए रवाना हुईं. वहां से वापस आने के बाद शाम 6 बजे प्रियंका का रोड शो शुरू हुआ. रोड शो की शुरुआत प्रियंका ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गेट पर स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

रोड शो का रूट सभी वर्गों को साधने के हिसाब से बनाया गया था. रोड शो BHU गेट से शुरू होकर पुराने शहर के अस्सी, सोनापुरा, मदनपुरा, गोदौलिया होते हुए विश्वनाथ मंदिर जाकर समाप्त हुआ. रोड शो की समाप्ति पर प्रियंका ने बाबा विश्वनाथ दरबार और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया. यहां से वह 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं.