पीएम मोदी 2019 लोकसभा चुनाव के लिए इस ऐतिहासिक शहर से करेंगे चुनाव अभियान की शुरुआत
पार्टी के सूत्रों और सांसद राम शंकर कठेरिया ने यह जानकारी दी.
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव अभियान की शुरुआत नौ जनवरी को उत्तर प्रदेश के आगरा से करेंगे. पार्टी के सूत्रों और सांसद राम शंकर कठेरिया ने यह जानकारी दी. मोदी के दौरे के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी चार जनवरी को आगरा का दौरा करेंगे. गौरतलब है कि मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत नवंबर 2013 में कोठी मीना बाजार मैदान पर विजय शंखनाद रैली में भारी मात्रा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करके की थी. राज्य विधानसभा चुनावों से पहले मोदी ने आगरा में 20 नवंबर 2016 को परिवर्तन रैली के दौरान जनसभा को संबोधित किया था.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों का मानना है कि पार्टी के लिए आगरा शुभ साबित हुआ है, जिसने नौ विधानसभा सीटें और दो लोकसभा सीटें जीती हैं
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य