logo-image

यूपी में टॉयलेट, टोल, थाने के बाद अब पुलिस क्वार्टर भी हुए भगवा

यूपी में पहले टॉयलेट टोल थाने के बाद अब पुलिस क्वार्टर भी भगवा रंग में रंग दिए गए हैं

Updated on: 18 Jul 2018, 08:02 AM

उत्तर प्रदेश:

यूपी में पहले टॉयलेट, टोल, थाने के बाद अब पुलिस क्वार्टर भी भगवा रंग में रंग दिए गए हैं। इससे पहले यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक संपत्तियों को भगवा रंग में रंगा जा चुका है। यहां तक की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय पर भी भगवा रंगा चढ़ा दिया गया था।

वहीं जनवरी में यूपी के हज हाउस पर भगवा रंग चढ़ा दिया गया था। सफेद और हरे रंग से रंगी इन दीवारों को भगवा रंग में रंग दिया गया था। 

इसके बाद अप्रैल में भी इसी तरह का वाक्या सामने आया था, जब यूपी के बदायूं में बाबा साहेब अंबेडकर की ये भगवा मूर्ति देखकर लोग नाराज़ हो गए। हंगामा बढ़ता इसके पहले पता चला कि बीएसपी के लोग अपनी पसंद से मूर्ति लाए हैं। बाद में इस मूर्ति का रंग बदलकर नीला कर दिया गया।

गौरतलब है कि, सबसे पहले गाडियों में सीटों पर भगवा रंग के तौलिए, स्टेज पर भगवा रंग, भगवा रंग के कालीन, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कमरों में भगवा रंग के पर्दे और यहां तक की सरकारी बस भी भगवा रंग में रंगी गई।

और पढ़ें- यूपी: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में 2 इमारतें गिरी, तीन की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका