logo-image

मुंबई में बारिश का कहर, भूस्खलन से यातायात प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन की घटना भी हुआ है जिस कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग पर यातायात को बंद कर दिया गया है।

Updated on: 05 Jul 2018, 11:07 AM

नई दिल्ली:

इन दिनों देश के अधिकतर राज्य बारिश के चपेट में हैं। महानगर मुंबई में भी मूसलाधार बारिश की स्थिति बनी हुई है, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

वहीं, भारी बारिश की वजह से महाड के पास केमबुर्ली में भूस्खलन की घटना भी हुई है, जिस कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग पर यातायात को बंद कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश जारी है।

बता दें कि मुंबई में पश्चिम रेलवे के फुटओवर ब्रिज का एक स्लैब मंगलवार सुबह गिर गया, जिससे उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित हो गईं।

कई क्षेत्रों में बीती रात हुई भारी बारिश और जलभराव को इस दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। इसे गोखले ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है।

डब्ल्यूआर ट्रैक से मलबे को हटाने का काम चल रहा है जिसने दोनों दिशाओं की रेल सेवाओं को अवरुद्ध कर दिया गया है।

और पढे़ें: जम्मू-कश्मीर: खराब मौसम के कारण फिर रुकी अमरनाथ यात्रा, अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत