मध्यप्रदेश में बड़े सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 नाबालिग़ समेत 7 लड़कियों को बचाया गया
मध्य प्रदेश पुलिस ने एक बड़े सैक्स रैक्ट का पर्दाफाश किया है
मध्यप्रदेश:
मध्य प्रदेश पुलिस ने एक बड़े सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मध्य प्रदेश पुलिस को सैक्स रैकेट की जानकारी मिली थी जिसके बाद उन्होंने गुरुवार को मंदसौर के पानपुर में छापेमारी की।
इस दौरान पुलिस ने 3 नाबालिग़ लड़की समेत कुल 7 लड़कियों को वहां से सुरक्षित निकाला है।
मुख्य पुलिस अधीक्षक मोहन शुक्ला ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया, 'पानपुर इलाके में कुछ घरों का इस्तेमाल सेक्स रैकेट चलाने के लिए किया जाता था। हमने छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही 7 लड़कियों को सुरक्षित निकाला है जिसमें 3 नाबालिग़ लड़किया भी हैं। फिलहाल हम इस मामले में आगे की छानबीन कर रहे हैं।'
पुलिस को कुछ दिनों पहले जानकारी मिली थी कि इन इलाकों में संदिग्ध गतिविधियां चल रही है। जिसके बाद पुलिस ने छापा मार कर इन लड़कियों को छुड़ाया।
बता दें कि तीन लोगों पर सैक्स रैकेट चलाने का आरोप है। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से पूरे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने में जुट गई है। माना जा रहा है कि इस सैक्स रैकेट के तार कई और जगहों से भी जुड़े हो सकते हैं।
और पढ़ें- IRCTC होटल केस: लालू यादव को समन भेजने पर कोर्ट ने 30 जुलाई तक फैसला रखा सुरक्षित
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Ank Jyotish: इस तारीख को जन्में लोग होते हैं बुद्धिमान, लेकिन लोग उठाते हैं इनका फायदा
-
Laxmi Ganesh Puja: धन-वृद्धि और तरक्की के लिए इस तरह करें देवी लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा