logo-image

मध्य प्रदेश: विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस चुनाव समिति का गठन, 24 नेताओं को किया गया शामिल

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने शुक्रवार को चुनाव समिति का ऐलान किया।

Updated on: 10 Aug 2018, 08:31 PM

भोपाल:

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों का दौर जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। इस समिति में 24 नेताओं के अलावा सभी संगठनों के प्रमुखों और विभागाध्यक्षों के सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने शुक्रवार को चुनाव समिति का ऐलान किया।

इस समिति में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिह, विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, इंद्रजीत पटेल, सत्यव्रत चतुर्वेदी, आरिफ अकील, गोविद सिह, सुंदर लाल तिवारी, मीनाक्षी नटराजन, सज्जन सिह वर्मा, डॉ़ विजयलक्ष्मी साधो, उमंग सेंगर, महेंद्र जोशी, गोविद सिह राजपूत, प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष राम निवास रावत, बाला बच्चन, सुरेंद्र चौधरी और जीतू पटवारी आदि को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह का आरोप- 2014 में नरेन्द्र मोदी के चुनाव प्रचार का खर्च बीफ निर्यातकों ने दिया

इसके अलावा प्रमुख संगठनों के अध्यक्ष और विभागों के चेयरमैन को भी समिति का सदस्य बनाया गया है।