लखनऊ: 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया यौन शौषण का आरोपी मदरसा मैनेजर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मदरसे में कथित रूप से यौन शोषण के मामले में आरोपी मैनेजर को कोर्ट ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
highlights
- लखनऊ में मदरसा यौन शोषण मामले में आरोपी को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- शुक्रवार को पुलिस ने मदरसे से 51 लड़कियों को कराया था मुक्त
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मदरसे में कथित रूप से यौन शोषण के मामले में आरोपी मैनेजर को कोर्ट ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
शुक्रवार को सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक मदरसा संचालक पर वहां की छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने मदरसे में छापेमारी कर 51 लड़कियों को छुड़ाया था।
मदरसा जामिया खदीजातुल लीलनवात यासीनगंज के प्रबंधक मो तैयब जिया संचालक हैं। जिया पर कई छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस संबंध में पीड़ित लड़कियों ने अपर सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम), अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीएम) और महिला उप निरीक्षक की मौजूदगी में बयान भी दर्ज कराया था।
और पढ़ें: ट्रंप प्रशासन पाक को दिये जाने वाले फंड पर लगा सकता है रोक
इससे पहले मदरसे की छत पर चढ़कर छात्राओं ने पर्ची फेंककर लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। पीड़ित का आरोप है कि मदरसा संचालक लड़कियों की सप्लाई करता था।
मदरसे से मुक्त कराई गई लड़कियों को फिलहाल उनके घर भेज दिया है।
और पढ़ें: भारत में अपने नागरिक की हिरासत के बारे में पहले से जानता है चीन
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में