logo-image

शिवपाल सिंह यादव ने की प्रियंका गांधी की तारीफ, कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर कहा यह...

वहीं कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस उनसे बात करेगी को वह जरूर कांग्रेस के साथ गठबंधन को तैयार हैं.

Updated on: 10 Feb 2019, 12:28 PM

नई दिल्ली:

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने जन्मदिन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रियंका के कांग्रेस में आने से पार्टी को बढ़ावा मिलेगा. वहीं कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस उनसे बात करेगी को वह जरूर कांग्रेस के साथ गठबंधन को तैयार हैं.

आपको बता दें कि 47 वर्षीय प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) के औपचारिक रूप से 23 जनवरी को राजनीति में प्रवेश करने के साथ कांग्रेस पार्टी में यह निर्णय लिया गया है कि वह उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 44 सीटों की कमान अपने हाथों में रखेंगी. जबकि बाकी सीटों की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के कंधों पर होगी.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की बड़ी बैठक में पहुंचीं प्रियंका गांधी, राहुल ने कहा- टीम तैयार है, फ्रंटफुट पर खेलेंगे’

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पदभार संभाल लिया और इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश देखने को मिला और प्रियंका के समर्थन में उन्होंने जमकर नारेबाजी की. वहीं मध्य प्रदेश के गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी महासचिव का पदभार संभाल लिया है. प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों एक ही कमरे में बैठेंगे.