logo-image

कानपुर में बाढ़ का कहर, पीड़ितों के बीच योगी आदित्यनाथ ने बांटी राहत सामग्री

गौरतलब है कि भारी बारिश के बाद इन दिनों सूबे की कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री खुद नजर बनाए हुए हैं।

Updated on: 08 Sep 2018, 01:17 PM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। कानपुर में बाढ़ के कारण लोग बेहाल हो गए हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है। शुक्रवार को कानपुर जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को को खाद्य सामग्री बांटकर उन्‍हें राहत पहुंचाने का काम किया।

बता दें कि गुरुवार को सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित गोंडा जिले का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना था। योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से जूझ रहे लोगों को इस दौरान राहत सामग्री भी बांटी थी।

गौरतलब है कि भारी बारिश के बाद इन दिनों सूबे की कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री खुद नजर बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ेंः बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह, 2019 में पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार

सीएम योगी ने जानकारी दी कि उनकी सरकार ने नाव पलटने, सर्पदंश, बोरवेल में गिरने, सीवेज सफाई के दौरान होने वाली मौत और जंगली जानवरों के हमले से होने वाली मौत पर तत्‍काल 4 लाख रुपये की सहायता राशि देगी।