रांचीः मुस्लिम धर्मगुरु ने 'जय श्री राम' का नहीं लगाया नारा तो कर दी पिटाई
झारखंड में बुधवार को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक मुस्लिम धर्मगुरु को मारने का मामला सामने आया है।
नई दिल्ली:
रांची में अज्ञात लोगों द्वारा एक मुस्लिम धर्मगुरू को पीटने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि मुस्लिम धर्मगुरू शाम की नमाज़ पढ़ कर वापस घर रवाना हुए थे तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और 'जय श्री राम' के नारे लगाने को कहा। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।
पीड़ित धर्मगुरु के बेटे ने इस बारे में ज़्यादा जानकारी देते हुए कहा, 'मेरे पिता ने बताया कि वो शाम की नमाज़ अदा कर वापिस घर आ रहे थे तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और 'जय श्री राम' के नारे लगाने को कहा लेकिन जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उनकी पिटाई कर दी।'
Ranchi: Muslim cleric thrashed by unidentified miscreants. Father says, "While returning home from evening prayers some people attacked him. He was asked to chant 'Jai Shri Ram'.He has been hospitalised. I request everyone to maintain peace and not take law in hands." #Jharkhand pic.twitter.com/5rosBfGKJq
— ANI (@ANI) June 13, 2018
घायल मौलाना को बाद में इलाज़ के लिए नज़दीकी अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद मुस्लिम धर्मगुरू के बेटे ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
और पढ़ें- इफ़्तार पार्टी से पहले बोले राहुल, 'महागठबंधन' केवल राजनीति नहीं, लोगों का मिज़ाज
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य