रांची: सरस्वती पूजा कार्यक्रम से लौट रही महिला टीचर पर दो लोगों ने फेंका तेजाब
झारखंड की राजधानी रांची में दो लोगों ने कथित तौर पर एक महिला पर तेजाब फेंका, जिससे महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया.
नई दिल्ली:
झारखंड की राजधानी रांची में दो लोगों ने कथित तौर पर एक महिला पर तेजाब फेंका, जिससे महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया. पुलिस ने रविवार को कहा कि महिला एक स्कूल में शिक्षिका है. वह स्कूल से सरस्वती पूजा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद ऑटोरिक्शा से घर लौट रही थी.तभी दो युवक मोटरसाइकिल से महिला का पीछा कर रहे थे और शहर के चर्च कांप्लेक्स इलाके के पास उस पर तेजाब फेंक दिया. महिला को इलाज के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) ले जाया गया.
इसे भी पढ़ें: प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भेजा मैसेज, लखनऊ आ रहे हैं, मिलकर नई राजनीति की शुरुआत करेंगे
पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया है, जिसमें उसने एक हमलावर का नाम श्रवण कुमार बताया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है. जगह-जगह दबिश देकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है. हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि महिला पर तेजाब किसी वजह से दोनों युवकों ने फेंका.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य