गुजरात चुनाव में AAP का आगाज, 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
कांग्रेस-बीजेपी के ताबड़तोड़ रैलियों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
नई दिल्ली:
कांग्रेस-बीजेपी के ताबड़तोड़ रैलियों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। गुजरात विधानसभा में 182 सीट है।
पार्टी ने बापूनगर, उंझा, राजकोट पश्चिम, दंडीलीमाड़, गोंडल, लाठी, छोटा उदयपुर, पादरा, करजन, पार्दी और केमरेक विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
गुजरात में पार्टी प्रभारी गोपाल रॉय ने जिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है उनमें डॉक्टर, पूर्व सरकारी अधिकारी और युवा शामिल हैं।
.@AAPGujarat Incharge @AapKaGopalRai announces 11 candidates including Ex-Officers, Doctors,Youths in the first list for Assembly Elections. pic.twitter.com/zit3ZmH6k9
— AAP (@AamAadmiParty) October 21, 2017
रॉय ने कहा, 'पार्टी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली सूची की घोषणा करती है। अन्य उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।' इन 11 विधानसभा सीटों में नौ बीजेपी के पास और 2 कांग्रेस के पास है।
दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पहली बार गुजरात विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा रही है। 2014 लोकसभा चुनाव में आप ने गुजरात में चुनाव लड़ी थी। हालांकि पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था और कई सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी।
और पढ़ें: कांग्रेस को 'हार्दिक' सपोर्ट, OBC नेता अल्पेश थामेंगे 'हाथ'
इसके बाद पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव हार गई थी और उसके बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात में आम आदमी पार्टी 'गुजरात का संकल्प, आप ही खरा विकल्प' के नारे के साथ चुनाव लड़ रही है।
आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पटेल आंदोलन और उना की घटना के बाद राज्य का दौरा किया था और रैलियां आयोजित की थीं। उना में पिछले वर्ष गोरक्षकों ने दलित युवकों की सरेआम पिटाई की थी।
और पढ़ें: कांग्रेस को शुरुआती बढ़त, पाले में पटेल-OBC-दलितों की तिकड़ी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए