ग्रेटर नोएडा: मौत से कुछ घंटों पहले पत्नी से कहा था 'कल लौटूंगा'
बता दें कि मलबे के नीचे से अब तक 9 लोगों का शव निकाला जा चुका है। अभी बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि अभी करीब 40-45 लोगों के दबे होने के आशंका है।
यूपी:
रंजना को मंगलवार की रात फोन पर पति रजनीश भौमाली (36) से बात करते समय इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि वह अपने पति से आखिरी बार बात कर रही है। रजनीश ने उसे यह बताने के लिए फोन किया था कि वह मंगलवार शाम घर नहीं लौट पाएगा। ग्रेटर नोएडा में इमारत ढहने के बाद उसमें मरने वाले चार लोगों में से एक रजनीश ने अपनी पत्नी को बताया था कि उसने अपना काम पूरा नहीं किया है, इसलिए वह वहीं पर रुक कर बुधवार शाम घर लौटेगा।
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
बुधवार को दो किशोर बच्चों की मां रंजना की आंख ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतों के ढहने की खबर के साथ खुली।
किसी अनहोनी की आशंका से परेशान होकर वह भागी-भागी सी घटनास्थल पहुंच कर अपने पति को तलाशने लगी। उसने अपने पति का फोन मिलाया था, जो लग नहीं रहा था।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: इमारत ढहने से 9 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
जैसे ही उसने वह धराशायी इमारत देखी, जहां रात में रजनीश ने रुकने के लिए कहा था, वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसके परिजनों ने पुष्टि कर दी कि मलबे में से बरामद तीन शवों में से एक शव उसके पति का है।
रंजना के रिश्ते के भाई और पास की इमारत में राजमिस्त्री का काम करने वाले संजय ने बताया, 'हम अस्पताल गए और उनके हाथ पर बने टैटू को देखकर उनकी शिनाख्त की। उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था।'
रजनीश पूर्वी दिल्ली में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।
उदास संजय ने कहा, 'उन्होंने दिन का काम खत्म नहीं किया था इसलिए वे वहीं रुक गए। उन्होंने सोचा कि वे इसे मंगलवार रात या बुधवार तड़के पूरा कर लेंगे। इस घटना का किसने सोचा था।'
रजनीश के परिजनों ने बताया कि रजनीश कुछ सालों पहले पश्चिम बंगाल के मालदा से यहां आकर रहने लगा था।
बता दें कि मलबे के नीचे से अब तक 9 लोगों का शव निकाला जा चुका है। अभी बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि अभी करीब 40-45 लोगों के दबे होने के आशंका है।
ये भी पढ़ें: तमिल टीवी सीरियल की एक्ट्रेस ने फांसी से लटकर दे दी जान
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर