logo-image

सुषमा स्वराज ने कुछ इस अंदाज में मनाया करवाचौथ

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा।

Updated on: 08 Oct 2017, 10:30 PM

नई दिल्ली:

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा- अर्चना कर चांद का दीदार किया। चांद देखने के बाद उन्होंने अपना व्रत खोला और अन्न ग्रहण किया।

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

केंद्रीय मंत्री ने अपने आवास पर कई अन्य सुहागिन महिलाओं के साथ विधि विधान के साथ पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

करवा चौथ के त्योहार का भारतीय समाज में एक खास महत्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं।