दिल्ली: स्मॉग की वजह से धीमी हुई रेलवे की रफ्तार, 40 ट्रेनें लेट
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को भी स्मॉग छाया रहा। हालांकि बुधवार की तुलना में स्थिति मामूली रूप से बेहतर रही। दृश्यता 200 मीटर होने के कारण रेल सेवाओं पर असर पड़ा।
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को भी स्मॉग छाया रहा। हालांकि बुधवार की तुलना में स्थिति मामूली रूप से बेहतर रही। दृश्यता 200 मीटर होने के कारण रेल सेवाओं पर असर पड़ा।
एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि स्मॉग के कारण करीब 40 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई, जबकि नौ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया, वहीं 10 को रद्द करना पड़ा।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के अनुसार, मौसम के कारण किसी भी उड़ान में देरी नहीं हुई और कोई उड़ान रद्द नहीं करनी पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
और पढ़ें: केजरीवाल 'विचित्र इंसान', बिना सोचे-समझे हर मसले पर दे देते हैं बयान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, 'शहर के कई स्थानों पर मध्यम स्तर का और कई हिस्सों में घना स्मॉग छाया रहा। लेकिन आगे दिनभर आसमान साफ रहेगा।' सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
और पढ़ें: दिल्ली में स्मॉग ने किया बुरा हाल, फेफड़ों को बचाने के लिए अपनाये ये टिप्स
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
-
Maidan BO Collection: मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, बजट की आधी कमाई भी नहीं कमा पाई फिल्म
-
Happy Birthday Arshad Warsi: मुन्ना भाई के सर्किट का जन्मदिन आज, पैप्स के साथ काटा बर्थडे केक, वीडियो हुई वायरल
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय