logo-image

संभलः पुलिस और आम लोगों के बीच झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल

यूपी के संभल जिले में पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प हो गई। झड़प के बाद पुलिस ने 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Updated on: 25 Nov 2016, 09:30 AM

नई दिल्ली:

यूपी के संभल जिले में पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में कई पुलिस वाले घायल हो गए हैं जबकि कई नागरिकों को चोटें आईं हैं। झड़प के बाद पुलिस ने 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नागरिकों ने जवानों के ऊपर जमकर रोड़ेबाजी की जिससे कई पुलिस वाले घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है। झगड़ा उस वक्त शुरू हुआ जब कुछ लोग बस में सवार होकर एक गांव के नजदीक से गुजर रहे थे कि तभी कथित तौर पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी बस को रोक लिया। कुछ यात्री बस से उतरकर ग्रामीणों से बहस करने लगे। बहस ने झगड़े का रूप ले लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित कर मामले को शांत किया। लेकिन पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।