हरियाणा: महिलाओं से रेप के आरोप में पुजारी बाबा अमरपुरी गिरफ्तार
हरियाणा पुलिस ने पुजारी बाबा अमरपुरी के कथित रूप से महिलाओं का रेप करने के वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
फतेहाबाद:
हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद के तोहाना में बालकनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा अमरपुरी के कथित रूप से महिलाओं का रेप करने के वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा, रेड के दौरान उनके घर से 'संदिग्ध सामान' जब्त किया गया है।
पुलिस ने कहा, 'हमने ये मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।'
Haryana: Baba Amarpuri, a Mahant at Baba Balaknath Temple in Fatehabad's Tohana, was nabbed by police y'day after videos of him allegedly raping women surfaced online. Police say 'We filed a case & started probe. His premises were also raided & we seized some suspicious articles' pic.twitter.com/RGw7HIWwdZ
— ANI (@ANI) July 21, 2018
जानकारी के मुताबिक, 60 वर्ष के बाबा अमरपुरी को स्थानीय रूप से बिल्लू के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कथित रूप से प्रेतबाधा दूर के नाम पर महिलाओं से रेप कर उनका वीडियो क्लिप बना लेता था। जिसके जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था। बताया जा रहा है कि रेड के दौरान कमरे से पूजा सामग्री की अलावा 120 महिलाओं के वीडियो भी बरामद किये गए है।
बिल्लू के खिलाफ 9 महीने पहले एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था। उस मामले में गिरफ्तार होने के बाद उसे जमानत मिल गई थी। उस पर रेप, आईटी ऐक्ट, ब्लैकमेलिंग समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।
बाबा अमरपुरी ने उनके खिलाफ लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें 'फंसाया' जा रहा है। फिलहाल उसे 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: गाय की तस्करी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि