यूपी चुनाव 2017: हार के बाद, अखिलेश यादव ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल राम नाइक को अपना इस्तीफा सौपा है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल राम नाइक को अपना इस्तीफा सौपा है।
राज्यपाल राम नाइक ने त्याग पत्र को स्वीकार करते हए उन्हें नये मुख्यमंत्री के पद ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। जिसे अखिलेश यादव ने स्वीकार कर लिया।
इसके पहले अखिलेश ने प्रेस कांफ्रेंस की और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमने जो काम किया शायद वो जनता को पसंद नहीं आया। मुझे उम्मीद है कि अब जो सरकार आएगी वो और अच्छा काम करेगी।
ये भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी की हार के बाद अखिलेश ने कहा, कांग्रेस से आगे भी गठबंधन जारी रहेगा
उन्होंने कहा कि हमने एक्सप्रेस वे बनाया पर अब लगता है कि नई सरकार यहां बुलेट ट्रेन लाएगी। किसानों की कर्ज माफी पर उन्होंने कहा कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में क्या होता है इसका मुझे इंतजार है।
वहीं, उन्होंने घमंडी होने के सवाल पर कहा कि वो मेरी नहीं मेरी परछाईं की बात कर रहे होंगे। गौरतलब है कि सपा की हार पर शिवपाल ने कहा था कि सपा को घमंड ने हरा दिया। उन्होंने मुलायम का और खुद का अपमान होने की भी बात कही।
ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा परिणाम: जीत पर बोले अमित शाह,आजादी के बाद मोदी बने सबसे बड़े नेता
उत्तर प्रदेश में हार के बाद अखिलेश यादव ने मायूसी जाहिर करते हुए कहा कि हम हार को स्वीकार करते हैं और जनता को उसके निर्णय के लिए बधाई देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमने एक्सप्रेस वे बनाने का काम किया लेकिन शायद लोगों को पसंद नहीं आया, शायद अब बुलेट ट्रेन उत्तर प्रदेश में आए।
उत्तर प्रदेश में 403 सीटों विधानसभा सीटों में भाजपा ने 284 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि इस समय वो 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सपा महज 50 सीटों पर सीटों पर सिमट गई और बसपा को 17 सीटें ही हासिल कर पाई है।
ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2017:यूपी में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दी पीएम मोदी को बधाई
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय