पंजाब चुनाव: 'आप' ने फर्जी लेटर वायरल करने का आरोप प्रशांत किशोर पर लगाया
पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार हाथ आजमा रही आम आदमी पार्टी (आप) का एक फर्जी पत्र वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली:
पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार हाथ आजमा रही आम आदमी पार्टी (आप) का एक फर्जी पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें पंजाब के प्रभारी संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को लिखा है, 'पंजाब में रैलियां कम कर दी जाएं। यहां के स्थानीय नेताओं को आगे कर दिया जाए। ऐसा करने से अगर पंजाब में हम सरकार बनाने में असफल रहते हैं तो आपका इस परिणाम से फासला बनाया जा सकता है। 2019 की रणनीति के लिए यह आवश्यक है।'
फर्जी पत्र के संबंध में आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आप ने फर्जी लेटर वायरल करने का आरोप कांग्रेस के प्रचार रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर लगाया है। पार्टी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए पंजाब डीजीपी से आपराधिक मामला दर्ज करने की अनुशंसा की मांग की है।
फर्जी लेटर में संजय सिंह के हवाले से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखा गया है कि कांग्रेस 69 सीटों पर मजबूत है और 11 सीटों पर तेजी से मजबूती की ओर बढ़ रही है।
और पढ़ें: राजनीतिक पार्टियों में वीडियो वॉर शुरू
मेरे नाम का फ़र्ज़ी Letter बनाने वालों के ख़िलाफ़ EC को शिकायत किया। pic.twitter.com/64oaxpoMKh
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 24, 2017
Pic1- @SanjayAzadSln का फर्जी सिग्नेचर
— Kumar Shashwat (@kumarshashwat97) January 24, 2017
Pic2- @SanjayAzadSln का असली सिग्नेचर
प्रशांत किशोर का डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट सक्रिय है। pic.twitter.com/z98uXmZOAK
The heat is on. Its AAP vs Prashant Kishor as well in the last leg https://t.co/GgKsAVHbGX
— Rohan Dua (@rohanduaTOI) January 24, 2017
आफ ने अपने बयान में कहा, 'पत्र दुर्भावनापूर्ण और काल्पनिक है।' पार्टी ने आरोप लगाया है कि पंजाब के मासूम वोटरों को भ्रमित करने के लिए यह विपक्षियों की करतूत हो सकती है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए