राष्ट्रमंडल खेल-2022 में पुरुषों से ज्यादा होंगी महिलाओं की स्पर्धाएं, CGF चीफ ने कही ये बड़ी बात
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की अध्यक्ष डेम लाउइसे मार्टिन ने हालांकि कहा है कि ऐसा सोच कर नहीं किया गया, बल्कि यह इत्तेफाक से हो गया.
नई दिल्ली:
बर्मिंघम में 2022 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की पदक स्पर्धाएं पुरुषों की स्पर्धाओं से ज्यादा होंगी. इन खेलों में हाल ही में महिला क्रिकेट, बीच वॉलीबाल और पैरा टेबल टेनिस को शामिल किया गया है, जिससे महिलाओं की पदक स्पर्धाओं की संख्या 135 हो गई है. जबकि पुरुषों की 133 है. बर्मिंघम में होने वाला यह पहला आयोजन होगा, जिसमें महिलाओं की पदक स्पर्धाएं पुरुषों से ज्यादा होंगी. ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में पिछले साल आयोजित किए गए राष्ट्रमंडल खेलों में दोनों वर्गों में समान पदक स्पर्धाएं थीं.
ये भी पढ़ें- इस दिग्गज बल्लेबाज ने पाकिस्तान की खोली पोल, बोले- आजादी और सुरक्षा की कमी सबसे चिंताजनक
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) की अध्यक्ष डेम लाउइसे मार्टिन ने हालांकि कहा है कि ऐसा सोच कर नहीं किया गया, बल्कि यह इत्तेफाक से हो गया. उन्होंने कहा कि सीजीएफ को यह तब पता चला जब उन्होंने खेलों के पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया. उन्होंने हालांकि इस बात को माना कि यह चीज बहुत पहले उनके दिमाग में चल रही थी. उन्होंने कहा, "यह हमेशा से मेरे दिमाग में चल रहा था, क्योंकि हम काफी पीछे थे. जब मैं खेला करती थी तब महिलाओं की सिर्फ दो प्रतिस्पर्धा एथलेटिक्स और तैराकी हुआ करती थीं. लेकिन समय के साथ इसमें बढ़ोत्तरी हुई है."
ये भी पढ़ें- क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, अब HOTSTAR पर नहीं देख पाएंगे IPL मैच
उन्होंने कहा, "पदकों में संतुलन बनाए रखना हमारे दिमाग में नहीं था. हमारा ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि कौनी-सी स्पर्धाएं कार्यक्रम में ठीक बैठेंगी. इसे पूरा करने के बाद जब हमने देखा तो हमें पता चला कि इसमें महिलाओं की पदक स्पर्धाएं पुरुषों से ज्यादा हैं. हमें दोबारा देखना पड़ा. पिछले सप्ताह हम इस बात को लेकर सुनिश्चित हुए." 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है. क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप टी-20 इन खेलों में आयोजित किया जाएगा.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य