logo-image

#YearEnd 2017: इस साल भारत में आयोजित हुए ये बड़े स्पोर्ट्स टूर्नामेंट, 2023 में इंडिया होगा विश्वकप का मेजबान

भारत ने इस साल कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट की मेजबानी भी की। फीफा अंडर-17 विश्व कप का भारत में आयोजित होना पूरे देश के लिए गर्व की बात थी।

Updated on: 28 Dec 2017, 02:35 AM

नई दिल्ली:

साल 2017 खेल के लिहाज से भारत के लिए बेहतरीन साल रहा। भारतीय पुरूष और महिला खिलाड़ियों ने न सिर्फ क्रिकेट बल्कि एथलेटिक्स में भी देश का नाम विश्व पटल पर रौशन किया। भारत ने इस साल कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट की मेजबानी भी की। फीफा अंडर-17 विश्व कप का भारत में आयोजित होना पूरे देश के लिए गर्व की बात थी। इस के अलावा भी कई टूर्नामेंट का आयोजन भारत में हुआ। साथ आगे आने वाला विश्वकप 2023 की मेजबानी का मौका भी भारत को ही मिला है।

फीफा अंडर-17 विश्व कप का सफल संचालन
फीफा अंडर-17 विश्व कप का सफल संचालन

फीफा अंडर-17 विश्व कप के सत्रहवें संस्करण का सफल आयोजन 6 से 28 अक्टूबर, 2017 के बीच हुआ। भारत ने पहली बार इतिहास में इतनी बड़ी फुटबॉल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया। यह स्पर्धा नई दिल्ली, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुंबई में आयोजित की गई। दुनिया भर की 24 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दर्शकों से खचाखच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में 28 अक्टूबर, 2017 को इंग्लैंड और स्पेन के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें इंग्लैंड फीफा अंडर-17 विश्व कप प्रतिस्पर्धा का विजेता घोषित किया गया।

22वीं एशियाई एथलेटिक्स स्पर्धा का सफल आयोजन
22वीं एशियाई एथलेटिक्स स्पर्धा का सफल आयोजन

भारत ने 6 से 9 जुलाई 2017 के बीच उड़ीसा के भुवनेश्वर में बाईसवीं एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप, 2017 का सफल आयोजन भी किया। भारत पदक तालिका में 29 पदक (12 स्वर्ण, 5 रजत, 12 कांस्य) जीत कर पहले स्थान पर रहा।

चैंपियन ट्रॉफी 2021 का आय़ोजन भी भारत में होगा
चैंपियन ट्रॉफी 2021 का आय़ोजन भी भारत में होगा

चैंपियन ट्रॉफी 2021 का आय़ोजन भी भारत में होगा। इस टूर्नामेंट को मिनी विश्वकप भी कहते हैं। भारत इससे पहले तीन बार चैंपियन ट्रॉफी की मेजबानी कर चुका है। साल 1987, 1996 और 2011 में चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन किया गया था। अब एक बार फिर से साल 2021 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी भारत ही करेगा।

साल 2023 का विश्व कप भारत में होगा
साल 2023 का विश्व कप भारत में होगा

साल 2023 का विश्व कप भारत में होगा। क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट की जिम्मेदारी भारत को मिली है। ऐसा पहली बार होगा जब भारत में एक के बाद एक दो बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट होंगे।
भारत ने पहले भी साल 2011 का वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजिक किया था। अपनी मेजबानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था। उस मैच में भारत ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।