logo-image
Live

MI Vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट पर 167 रन का स्कोर बना लिया।

Updated on: 23 Apr 2018, 12:04 AM

नई दिल्ली:

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल सीजन 11 का 21वां मुकाबला राजस्थान ने 3 विकेट से जीत लिया है। इस मैच के हीरो रहे कृष्णप्पा गौथम जिन्होंने राजस्थान के लिए आखरी ओवर्स में 11 गेंद पर 33 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 167 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 168 रनों का टारगेट दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 19.4 ओवर में 7 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इससे पहले सूर्यकुमार यादव (72) और ईशान किशन (58) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट पर 167 रन का स्कोर बना लिया।

सूर्यकुमार ने 47 गेंदों की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। किशन ने 42 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्का उड़ाया। सूर्यकुमार और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की। कीरन पोलार्ड ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया। 

राजस्थान के लिए आईपीएल में अपना पदार्पण कर रहे जोफरा आर्चर ने तीन विकेट, धवल कुलकर्णी ने दो विकेट और जयदेव उनादकट ने एक विकेट हासिल किया। 

IPL 2018 LIVE SCORE MI VS RR

LIVE अपडेट्स

# राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया

# मैच का आखरी ओवर बचा है और अब 10 रन चाहिए।

# राजस्थान जीत के लिए 2 ओवर में 28 रन चाहिए

# राजस्थान 126/6। जीत के लिए 16 गेंद पर 41 रन की जरूरत।

# राजस्थान का चौथा विकेट गिर गया है। सैमसन 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

# जीत के लिए राजस्थान को 24 गेंद पर 44 रन चाहिए।

# 15 ओवर में 183 रन 1 विकेट के नुकसान पर। संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

# राजस्थान को एक और विकेट गिरा। हार्दिक पांड्या ने बेन स्टोक्स को आुट किया। उन्होंने स्टोक्स ने 40 रन बनाए।

# 12 ओवर में राजस्थान का स्कोर 96/2। 

# 10 ओवर का खेल खत्म हो गया है। राजस्थान ने 70 रन बना लिए हैं। आखरी के 10 ओवर में जीत के लिए 98 रन और चाहिए। क्रीज पर बेन स्टोक्स 16 और संजू सैमसन 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 9वें ओवर में केवल 5 रन आए। अब लक्ष्य मुश्किल होता जा रहा है। 66 गेंद पर 105 रन चाहिए।

# 8 ओवर में राजस्थान 58/2

# राजस्थान के 50 रन पूरे हो गए हैं। 7 ओवर में 53 रन बन गए हैं। अब राजस्थान को जीत के लिए 115 रन और चाहिए।

# राजस्थान का दूसरा विकेट अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा है। रहाणे ने 14 रन बनाए। उनकी जगह बेन स्टोक्स खेलने आए हैं। स्कोर 39/2

# संजू सैमसन नए बल्लेबाज़ आए हैं। उन्होंने 12 रन बना लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 4 ओवर के बाद 27/1

# 3 ओवर का खेल खत्म हो गया है। राजस्थान ने अब तक 21 रन बना लिए हैं।

# राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरू हो गई है। राहुल त्रिपाठी और अजिंक्य रहाणे खेलने आए हैं।

# आखरी ओवर बेन स्टोक्स डाल रहे हैं। 9 रन आए इस ओवर से। 20 ओवर में 167 रन बनाया।

# जोफरा आर्चर ने 19वां ओवर शानदार डाला। इस ओवर में 6 रन आए और 3 विकेट मिले। स्कोर 159/7

# जोफरा आर्चर ने मुंबई के एक और ब्लेबाजी को चलता किया। मिशेल मेक्लेघन 0 पर आउट हुए हैं। अब अगली गंद उनकी हैट्रिक गेंद है। 

#जोफरा आर्चर ने मुंबई को एक और झटका दे दिया है। हार्दिक पांड्या 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

# मुबई को एक और झटका लगा है। क्रुणाल पांड्या 7 रन पर आउट

#मुंबई के 150 रन पूरे हो गए हैं। 18 ओवर का खेल खत्म हो गया है। मुंबई का स्कोर 154/4। आखरी 2 ओवर्स में मुंबई ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेगी।

# मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता कोले पवेलियन लौट गए हैं। मुंबई को चौथा झटका लगा है। स्कोर 136/4

# एक और मुंबई के सेट बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए हैं। सूर्यकुमार यादव के शानदार पारी अंत हो गया है। उन्होंने 72 रन बनाए।

# 15 ओवर में 135 रन मुंबई ने बना लिए हैं। 2 महत्वपुर्ण विकेट खो दिए हैं।

# मुबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिर गया है। इशान किशन 42 गेंद पर 58 रन बनाकर आुट हो गए हैं। उनके बाद पोलार्ड बल्लेबाजी करने आए हैं।

# 14 ओवर का खेल खत्म हो गया है। मुंबई ने 129 रन बना लिए हैं। 

# इशान किशन अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 13वें ओवर में 9 रन आए। मुंबई का स्कोर 121 रन 3 विकेट के नुकसान पर हुआ है। 

# सुर्यकुमार यादव 60 और इशान किशन 42 रन पर खेल रहे हैं। 10 ओवर में मुंबई ने 104 रन बना लिए हैं।

# 9वें ओवर में आए 11 रन। मुंबई ने 75 रन बना लिए हैं। मुंबई के बल्लेबाज बड़ी आसानी से रन बना रहे हैं।

# 8 ओवर के बाद 64 रन हो गया है।

# मुंबई ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। मुंबई का स्कोर 56 रन हुआ है।

# मुंबई का स्कोर 6 ओवर के बाद 43/1 ।

# सूर्यकुमार यादव अच्छा खेल रहे हैं । अब तक वह 14 रन बना चुके हैं। मुंबई का स्कोर 21/1

# 2 ओवर के बाद मुंबई ने 4 रन बना लिए हैं।

# मुंबई इंडियंस की खराब शुरूआत हुई है। पहले ओवर में ही एविन लेविस आउट हो गए हैं। इधवल कुलकर्णी ने उनका विकेट लिया। 1 ओवर के बाद स्कोर 1/1

#मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान। 

#राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौथम, जोफरा आर्चर, धवल कुलकर्णी, श्रेयस गोपाल और जयदेव उनादकट। 

#मुंबई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला