World Cup 19: विश्व कप के 44 साल के इतिहास में पहली बार हुआ यह काम
इस बार विश्व कप में कई ऐसे रिकॉर्ड्स बने जिन्हें तोड़ पाना आने वाले समय में टेढ़ी खीर होगी...
नई दिल्ली:
आईसीसी विश्व कप (World Cup) के 44 के इतिहास में यह पहला मौका है जब तीन खिलाड़ी 600 से ज्यदा रन बनाने में कामयाब हुए हैं जबकि अभी फाइनल (World Cup Final)मैच बाकी है. 1975 में हुए पहले विश्व कप से लेकर 2019 के विश्व कप से पहले तक 11 टूर्नामेंट में केवल दो खिलाड़ियों ने ही 600 रन आंकड़ा पार कर पाए थे. 2003 के वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर ने 673 रन बनाया था. जिसमें उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक ठोंका था.
इसके चार साल बाद 2007 में वेस्टइंडीज में हुए विश्व कप में मैथ्यू हेडन सचिन के रिकॉर्ड के बिल्कुल करीब आ चुके थे. ऑस्ट्रेलिया का यह विस्फोटक बल्लेबाज 11 मैचों में 3 शतक और एक अर्धशतक की बदौलत कुल 659 रन बना डाले. ये दोनों बल्लेबाज एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में क्रमशः पहले और दूसरे नंबर पर काबिज हैं.
यह भी पढ़ेंः World Cup से बाहर होने के बावजूद पूरे हिंदुस्तान को मिल सकता है जश्न मनाने का मौका, जानें कैसे
अगर बात करें विश्व कप 2019 की तो फाइनल (World Cup Final)मैच से पहले तक ती बल्लेबाज 600 का आंकड़ा पार कर चुके हैं. इस विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा 9 मैचों में 5 शतक की मदद से कुल 648 रन बनाया. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं. वार्नर ने 10 मैचों में कुल 647 रन बना ठोके. तीसरे नंबर पर हैं बांग्लादेश के बल्लेबाज शाकिब अल हसन जिन्होंने केवल 8 मैचों में 606 रन बना डाले.
बल्लेबाज | टीम | कुल रन | मैच | पारी |
रोहित शर्मा | IND | 648 | 9 | 9 |
डेविड वार्नर | AUS | 647 | 10 | 10 |
शाकिब अल हसन | BAN | 606 | 8 | 8 |
जो रूट | ENG | 549 | 10 | 10 |
केन विलिम्सन | NZ | 548 | 9 | 8 |
एरोन फिंच | AUS | 507 | 10 | 10 |
आइए एक नजर डालें इन बल्लेबाजों के वर्ल्ड कप के सफर पर...
इस विश्वकप में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का प्रदर्शन
रोहित ने हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली और भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. यह रोहित का विश्व कप 2019 में पांचवां शतक है और इसी के साथ वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.
रन | किसके खिलाफ |
122* | दक्षिण अफ्रीका |
57 | ऑस्ट्रेलिया |
140 | पाकिस्तान |
1 | अफगानिस्तान |
18 | वेस्टइंडीज |
102 | इंग्लैंड |
104 | बांग्लादेश |
103 | श्रीलंका |
1 | न्यूजीलैंड |
सेमीफाइनल में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सफर भले ही समाप्त हो गया लेकिन पूरे टूर्नामेंट में डेविड वार्नर छाए रहे.
डेविड वार्नर का प्रदर्शन | ||
विपक्षी टीम | मैच डेट | रन |
इंग्लैंड (ENG) | 11 July | 9 |
साउथ अफ्रीका (SA) | 06 July | 122 |
न्यूजीलैंड(NZ) | 6 July | 16 |
इंग्लैंड (ENG) | 25 June | 53 |
बांग्लादेश(BAN) | 20 June | 166 |
श्रीलंका (SL) | 15 June | 26 |
पाकिस्तान(PAK) | 12 June | 107 |
इंडिया (IND) | 09 June | 56 |
वेस्टइंडीज (WI) | 06 June 2019 | 3 |
अफगानिस्तान(AFG) | 01 June | 89 |
बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया.
शाकिब अल हसन का प्रदर्शन | |||
विपक्षी टीम | मैच डेट | रन | गेंदबाजी |
PAK | 05 July | 64 | 0/57 |
IND | 02 July | 66 | 1/41 |
AFG | 24 June | 51 | 5/29 |
AUS | 20 June | 41 | 0/50 |
WI | 17 June | 124 | 2/54 |
ENG | 08 June | 121 | 0/71 |
NZ | 05 June | 64 | 2/47 |
SA | 02 June | 75 | 1/50 |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें