ICC World Cup 2019 Final: कौन तोड़ेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, जो रूट या केन विलियम्सन
अब सबकी नजरें रविवार को होने वाले फाइनल पर है. अगर लार्डस में जो रूट या केन विलियम्सन शतक ठोकते हैं तो मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर का 16 साल पुराना रिकार्ड टूट जाएगा.
नई दिल्ली:
आईसीसी विश्वकप 2019 (ICC World Cup 2019) के दोनों सेमीफाइनल में सचिन तेंदुलकर का एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड नहीं टूट पाया. पहले सेमी फाइनल में इस रिकॉर्ड से सबसे करीब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) थे और उनके 1 रन पर आउट होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि दूसरे सेमीफाइनल में वार्नर (David Warner) इसे तोड़ देंगे. लेकिन वार्नर (David Warner) 9 रन बनाकर आउट हो गए. अब सबकी नजरें रविवार को होने वाले फाइनल पर है. अगर लार्डस में जो रूट या केन विलियम्सन शतक ठोकते हैं तो मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर का 16 साल पुराना रिकार्ड टूट जाएगा.
यह भी पढ़ेंः सेमीफाइनल में हार के बाद वायरल हो रही महेंद्र सिंह धोनी की PICS, जानें इस तस्वीर का पूरा सच
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने 2003 वर्ल्ड कप में 11 मैचों में 61.18 की औसत से 673 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल थे. उनके रिकॉर्ड पर एक नहीं बल्कि 4 बल्लेबाजों की नजर थी. एक विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अभी तक सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम है. इस रिकॉर्ड के सबसे करीब आकर भी रोहित शर्मा और डेविड वार्नर नहीं तोड़ पाए.
न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 27 रन बना लेते तो एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देते. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) भी इस रिकॉर्ड के करीब थे, वे सेमीफाइनल में 9 रन बनाकर आउट हुए तो वह सचिन के रिकॉर्ड 673 रन से 27 रन पीछे रह गए.
अब किसकी नजर इस रिकॉर्ड पर
एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम अभी भी बरकरार है. इस रिकॉर्ड के करीब आकर भी तीन बल्लेबाज नहीं तोड़ पाए. बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन सबसे पहले इसके करीब पहुंचे लेकिन टीम नॉकआउट में नहीं प्रवेश कर पाई. इसके बाद रोहित शर्मा और डेविड वार्नर भी करीब आकर असफल हो गए. ऐसे में अब केवल 2 बल्लेबाज ही इस 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं वह भी तब अगर वो फाइनल में शतक लगाएं.
यह भी पढ़ेंः वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद टीम इंडिया ने की वापसी की तैयारी, होटल छोड़ते वक्त उदास दिखे खिलाड़ी
अगर इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट फाइनल में 125 रन बना लेते हैं तो सचिन का रिकॉर्ड टूट जाएगा.वह अभी तक 549 रन बना चुके हैं और फाइनल मैच बाकी है. दूसरे बल्लेबाज हैं न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन जो 126 रन पीछे हैं.
बल्लेबाज | टीम | कुल रन | मैच | पारी |
रोहित शर्मा | IND | 648 | 9 | 9 |
डेविड वार्नर | AUS | 647 | 10 | 10 |
शाकिब अल हसन | BAN | 606 | 8 | 8 |
जो रूट | ENG | 549 | 10 | 10 |
केन विलिम्सन | NZ | 548 | 9 | 8 |
एरोन फिंच | AUS | 507 | 10 | 10 |
इस विश्वकप में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का प्रदर्शन
रोहित ने हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली और भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. यह रोहित का विश्व कप 2019 में पांचवां शतक है और इसी के साथ वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.
रन | किसके खिलाफ |
122* | दक्षिण अफ्रीका |
57 | ऑस्ट्रेलिया |
140 | पाकिस्तान |
1 | अफगानिस्तान |
18 | वेस्टइंडीज |
102 | इंग्लैंड |
104 | बांग्लादेश |
103 | श्रीलंका |
1 | न्यूजीलैंड |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
गहरी बातचीत में डूबी दिखीं श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे, फैंस ने आदित्य का नाम लेकर लिए मजे
-
Yodha Box Office Day 4: पहले सोमवार को धीमी पड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर योद्धा की रफ्तार, कमाए इतने करोड़
-
Priyanka Chopra-Nick Jonas: फरहान अख्तर के घर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, इंडिया में ऐसे मनाएंगे होली
धर्म-कर्म
-
Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी को करना चाहते हैं खुश? बस मंगलवार के दिन कर लें इनमें से कोई भी 1 उपाय
-
Aaj Ka Panchang 19 March 2024: क्या है 19 मार्च 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Love Rashifal 19 March 2024: आज इन राशियों की लव लाइफ रहेगी रोमांटिक, पार्टनर के साथ जाएंगे किसी ट्रिप पर
-
Holi 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, बस कर लें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी बेहद प्रसन्न