Video: महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की तरबूज की खेती, रांची में नारियल फोड़कर किया श्री गणेश
वीडियो में 'माही' खेती शुरू करने से पहले विधिवत ढंग से पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं. इस दौरान वे नारियल भी फोड़ते हैं.
रांची:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब किसान बन गए हैं. यह सुनकर आपको भले ही आश्चर्य लग रहा हो, परंतु यह सौ फीसदी सही है. जी हां, इसकी जानकारी खुद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है. बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर धोनी ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'जैविक खेती' की शुरुआत करते दिख रहे हैं. इस वीडियो के साथ धोनी ने लिखा है, "रांची में 20 दिनों में खरबूजा और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है. इस बार बहुत उत्साहित हूं."
ये भी पढ़ें- Women T20 World Cup: न्यूजीलैंड को 4 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
नारियल फोड़कर की शुरुआत
वीडियो में 'माही' खेती शुरू करने से पहले विधिवत ढंग से पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं. इस दौरान वे नारियल भी फोड़ते हैं. इसके बाद धोनी कुछ लोगों के साथ बुआई शुरू करते दिख रहे हैं. उल्लेखनीय है कि इन दिनों धोनी रांची में हैं और मित्रों के साथ घूम भी रहे हैं. धोनी जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास भी कर रहे हैं और जिम में पसीना भी बहा रहे हैं. धोनी बुधवार को अपने कई पुराने मित्रों के साथ पतरातू घाटी, सिकिदरी घाटी क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी उठाने भी पहुंचे थे. इस दौरान धोनी खुद कार चला रहे थे.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में