VIDEO : साक्षी धोनी से देखकर भी नहीं पढ़ा गया डायलॉग, एमएस धोनी बोले तुमसे...
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस वक्त खुद को क्रिकेट से दूर बनाए हुए हैं. उन्हें आखिरी बार विश्व कप 2019 में क्रिकेट के मैदान में देखा गया था, तब से वे टीम से दूर हैं.
New Delhi:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस वक्त खुद को क्रिकेट से दूर बनाए हुए हैं. उन्हें आखिरी बार विश्व कप 2019 में क्रिकेट के मैदान में देखा गया था, तब से वे टीम से दूर हैं. इस बीच उनके फैंस इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि वे कब क्रिकेट के मैदान पर फिर से वापसी करेंगे, लेकिन खुद एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ही कहा है कि जनवरी तक उनसे यह सवाल न पूछा जाए, उसके बाद वे इस पर बात करेंगे. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Instagram) सोशल मीडिया पर हैं तो लेकिन वे बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन जब भी वे वहां आते हैं तो उसे उनके प्रशंसक हाथों हाथ लेते हैं. अब महेंद्र सिंह धोनी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है. इसमें पत्नी साक्षी धोनी (Mahendra Singh Dhoni wife Sakshi Dhoni) भी दिखाई दे रही हैं.
यह भी पढ़ें ः IPL 2020 : 19 दिसंबर को होगा ऑक्शन, कौन हैं सबसे महंगे खिलाड़ी, यहां जानें
दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने जो वीडियो शेयर किया है, वह एक एड शूट का है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साथ साथ दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो तब का बताया जा रहा है, जब शूट से पहले प्रैक्टिस की जा रही है. वीडियो में दिखाया गया है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक लाइन का डायलॉग ठीक से नहीं बोल पा रहे हैं, इस पर पत्नी साक्षी कहती हैं कि कितना आसान डायलॉग है, इस पर साक्षी ने खुद देखकर डायलॉग पढ़ने की कोशिश की, लेकिन वे देखकर भी नहीं पढ़ पाईं. इस पर धोनी हंसते हुए कहते हैं तुम देखकर नहीं पढ़ पा रही हो, डिलीवर कैसे करोगी. इसके बाद साक्षी धोनी फिर कोशिश करती हैं. लेकिन फिर भी ठीक से नहीं हो पाता और इसी के साथ हंसी के ठहाके गूंज उठते हैं.
महेंद्र सिंह धोनी ने करीब एक साल पुरान वीडियो अब इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, इस वीडियो के साथ एमएस धोनी ने लिखा है कि पुरानी यादों का धमाका. जब टेबल यू टर्न लेती है और डायरेक्टर को ही डायलॉग बोलने के लिए कहा जाता है तो ये होता है. तब जब वह लगातार कह रहा हो कि यह डायलॉग कितना आसान है. इसे एक टेक में कर देना चाहिए. ये एक साल पुराना वीडियो है.
यह भी पढ़ें ः IND VS AUS : भारत दौरे के लिए आस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सात बड़े खिलाड़ी टीम से बाहर हुए
महेंद्र सिंह धोनी ने यह वीडियो अब से करीब 18 घंटे पहले शेयर किया था, जो अब पूरी तरह से वायरल हो चुका है. आमतौर पर महेंद्र सिंह धोनी हंसते हुए कम ही दिखाई देते हैं, ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी को हंसते हुए देखना भी काफी दिलचस्प है. पिछले दिनों ही ट्वीटर इंडिया की ओर से एक सूची जारी की गई थी, जिसमें बताया गया था कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे साल में महज छह ही ट्वीट किए हैं, लेकिन इसके बाद भी वे दो पर बने हुए हैं. यहां भी हिटमैन रोहित शर्मा विराट कोहली से ज्यादा पीछे नहीं हैं और वे तीसरे पायदान पर बने हुए हैं. इसके बाद चौथे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और उसके बाद मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग हैं. यह भी अद्भुत संयोग ही कहा जाएगा कि जो क्रिकेटर मैदान पर अपने बल्ले से धूम मचाते रहे हैं, वे ही ट्वीटर पर भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. टॉप 5 में सभी बड़े क्रिकेट ही अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य