logo-image

Ind Vs SL: शतक लगाने वाले मेंडिस पवेलियन लौटे, तीसरे दिन के बाद श्रीलंका का स्कोर- 209/2

भारत के 622 रन के जवाब में श्रीलंका की टीम 122 रन पर 6 विकेट गवां चुकी है।

Updated on: 05 Aug 2017, 05:14 PM

highlights

  • सिर्फ 183 रन पर ढेर हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज
  • अश्विन ने पहली पारी में लिए पांच विकेट

नई दिल्ली:

श्रीलंका के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पूरी श्रीलंका की टीम सिर्फ 183 रनों पर ढेर हो गई। अब श्रीलंका की टीम फॉलोऑन खेल रही है और थरंगा के रूप में उसे पहला झटका भी लग चुका है।

अगर श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 439 से ज्यादा रन बनाती है तो भारतीय टीम को दूसरी पारी खेलने की जरूरत होगी। लेकिन अगर श्रीलंका की टीम 439 रनों के भीतर ऑलआउट हो गई तो भारत एक पारी से ये मैच जीत जाएगा।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका की टीम 2 विकेट खोकर सिर्फ 50 रन ही जोड़ पाई थी। मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम को  दिनेश चंडीमल (10 रन) और कुशल मेंडिस (24 रन) के रूप में शुरुआती झटके लगे। उसके बाद तो पूरी टीम ने भारतीय गेंदबाजों के आगे सरेंडर कर दिया। 

India Vs Sri Lanka टेस्ट का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक देखें

Live अपडेट

# तीसरे दिन का खेल खत्म। श्रीलंका का स्कोर- 60 ओवर में 209/2. करुणारत्ने 92 रनों पर जबकि मलिंडा 2 रनों पर नाबाद

# 59 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 209/2. करुणारत्ने 92 रनों पर जबकि मलिंडा 2 रनों पर खेल रहे हैं 

# श्रीलंका को दूसरा झटका, कुशाल मेंडिस 110 रन बनाकर कैच आउट, हार्दिक पांड्या ने लिया विकेट। अब बल्लेबाजी के लिए मलिंडा पुष्पकुमारा आए हैं

# 54 ओवर के बाद श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर- 193/1. मेंडिस 106 रनों पर और करुणारत्ने 83 रनों पर नाबाद

# 46 ओवर की आखिरी गेंद पर कुशाल मेंडिस ने चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की। श्रीलंका का स्कोर- 176/1. करुणारत्ने भी 74 रनों पर नाबाद

# दूसरी पारी में 44 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 166/1. कुशाल मेंडिस 94 रनों पर पहुंचे

# श्रीलंका का स्कोर 37 ओवर के बाद 150/1. कुशाल मेंडिस 80 रन जबकि दिमुथ करुणारत्ने 68 रन बनाकर खेल रहे हैं

श्रीलंका की तरफ से मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। भारत की तरफ से आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने पांच श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्त दिखाया। पहले टेस्ट मैच में भी श्रीलंका को भारत के हाथों बुरी हार का सामना करना पड़ा था। अगर श्रीलंका ये मैच हारता है तो भारत सीरीज पर कब्जा जमा लेगा।

यह भी पढ़ें: Ind Vs SL: श्रीलंका से दूसरे टेस्ट मैच में आर अश्विन ने किया ये कारनामा, तोड़ा हरभजन सिंह का रिकॉर्ड

इससे पहले भारत ने चेतेश्वर पुजारा (133), अजिंक्य रहाणे (132), रिद्धिमान साहा, (67) लोकेश राहुल (57), रविचंद्रन अश्विन (54) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 70) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित की थी। अश्विन ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल दिखाया और दूसरे ओवर में ही श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा को बिना खाता खोले आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई थी।

मेजबानों का दूसरा विकेट भी अश्विन ने लिया। उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने (25) को स्लिप पर रहाणे के हाथों कैच करा अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई।