logo-image

WWE चैंपियन ट्रिपल एच ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल जीतने पर दिया यह खास गिफ्ट

पूर्व WWE चैंपियन और WWE के COO ट्रिपल एच ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 10 का खिताब जीतने पर बधाई दी है।

Updated on: 23 May 2017, 04:59 PM

नई दिल्ली:

पूर्व WWE चैंपियन और WWE के COO ट्रिपल एच ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 10 का खिताब जीतने पर बधाई दी है।14 बार के WWE चैंपियन ट्रिपल एच ने ट्वीट कर कहा, 'मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बनने पर बधाई, WWE मुंबई इंडियंस के लिए एक खास तोहफा भेज रही है।'

आपको बता दे कि वह खास गिफ्ट ट्रिपल एच की WWE की चैंपियनशिप बेल्ट होगी। आपको बता दे कि मुंबई ने आईपीएल 10 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में 1 रन सेजीत दर्ज कर तीसरी बार खिताब जीता है।

आइपीएल 10 का फाइनल में पुणे और मुंबई के बीच मुकाबला हुआ था।