logo-image

IPL 2017: साक्षी का CSK की जर्सी में तस्वीर क्या धोनी की चेन्नई टीम में अगले साल वापसी के संकेत हैं

धोनी की पत्नी साक्षी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले एमएस धोनी ने ट्वीटर पर चेन्नई सुपर किंग्स के हेलमेट और जर्सी पहने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा किया है।

Updated on: 10 Apr 2017, 05:53 PM

नई दिल्ली:

आईपीएल के शुरुआती आठ सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम और कप्तान धोनी सबके चहिते थे। फैंस की अब भी चाहत है कि धोनी फिर चेन्नई के लिए खेले। आईपीएल के पिछले 2 सीजन से एम एस धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के साथ है। आईपीएल के 9वें सीजन में उन्होंने पुणे की कप्तानी भी की थी।

जहां धोनी पुणे को जीताने के लिए खेल रहे वहीं उनकी पत्नी साक्षी ने ट्वीटर पर चेन्नई सुपर किंग्स के हेलमेट और जर्सी पहने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा किया है। इस फोटो के बाद कयास लगने लगे है कि अन्य फैंस की तरह पत्नी भी चेन्नई की टीम में उनकी वापसी चाहती हैं।

और पढ़ें: IPL 2017: क्या धोनी और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच सब ठीक है, हर्ष गोयनका के ट्वीट से उठा सवाल

#throwback !!

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on Apr 9, 2017 at 11:40am PDT

कयास लगाए जा रहें है कि अगले साल आईपीएल में चेन्नई पर लगा बैन भी हट जाएगा। ऐसे में शायद धोनी के फैंस से लेकर उनकी पत्नी तक चाहती है कि एक बार वह फिर चेन्नई के लिए खेले।

और पढ़ें: IPL 2017: संजय मांजरेकर पर भड़के कीरन पोलार्ड, ट्विटर पर लिखा- 'बोलने के पैसे मिलते हैं, जो चाहे बोल सकते हो'