logo-image
Live

IPL 2017 MI Vs KXIP: किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को सात रन से हराया, प्लेऑफ की उम्मीद बाकी

इस मैच में पंजाब की नजरें प्लेऑफ की अपनी संभावनाओं को और मजबूत करने पर होगी। पंजाब, मुंबई के खिलाफ उसी के घर वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होगी।

Updated on: 12 May 2017, 12:01 AM

नई दिल्ली:

वानखेड़े स्टेडियन में गुरुवार को आईपीएल-10 के 51वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब मे मुंबई इंडियंस को सात रनों से हरा दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 223 रन ही बना सकी।

पंजाब ने इस बार अपनी सलामी जोड़ी में बदलाव किया और मार्टिन गुप्टिल के साथ मनन वोहरा के स्थान पर रिद्धिमान साहा को पारी की शुरुआत के लिए भेजा। उसका यह प्रयोग सफल साबित रहा। दोनों ने तेजी से रन बनाए और इस संस्करण में सबसे तेज पचास रन पूरा करने वाली दूसरी टीम बनी। इस जोड़ी ने 3.4 ओवर में ही पंजाब को 50 के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया था। 

18 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 36 रनों का पारी खेलने वाले गुप्टिल को कर्ण शर्मा ने अपनी फिरकी में फंसाया। वह 68 के कुल स्कोर पर आउट हुए। गुप्टिल के जाने का असर पंजाब की रनगति पर नहीं पड़ा। साहा का साथ कप्तान ग्लैन मैक्सवेल (47) ने भरपूर दिया। इस जोड़ी ने 7.6 ओवर में ही पंजाब को 100 के कुल स्कोर पर पहुंचा दिया था। 

अर्धशतक से तीन रन दूर मैक्सवेल को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। मैक्सवेल जब आउट हुए तब पंजाब का स्कोर 11 ओवरों में 131 रन था। साहा को फिर शॉन मार्श का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 4.2 ओवर में 12 की औसत से 52 रनों की साझेदारी की। मार्श, मिशेल मैक्लेघन की गेंद पर विकेट के पीछे पार्थिव पटेल के हाथों लपके गए। 
 

यह भी पढ़ें: जस्टिन बीबर के बारे में ये ट्वीट करने पर सोनाली बेंद्रे हुई सोशल मीडिया पर ट्रोल

लाइव स्कोरकार्ड MI Vs KXIP

Live अपडेट:

# 20 ओवर में मुंबई इंडियंस छह विकेट खोकर केवल 223 रन बना सकी। किंग्स इलेवन पंजाब ने इस मैच को सात रन से जीत लिया है

# 19ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 215/6. आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत। केरन पोलार्ड (42) और हरभजन सिंह (2) क्रीज पर। पोलार्ड ने 18 गेंदों में चार छक्के और एक चौका लगाया है।

# 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुंबई इंडियंस को छठा झटका। कर्ण शर्मा 19 रन बनाकर बोल्ड। मोहित शर्मा ने लिया विकेट। 18 ओवर के बाद स्कोर- 208/6. हरभजन सिंह बल्लेबाजी के लिए आए हैं

# 17वें की पहली गेंद पर मुंबई इंडियंस को लगा पांचवां झटका, संदीप शर्मा ने हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में 30 रन बनाए। इसमें चार छक्के शामिल हैं। कर्ण शर्मा अब बल्लेबाजी से लिए आए हैं। केरन पोलार्ड भी क्रीज पर। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 192/5 

# 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस स्कोर- 176/4

# 13वें की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने नीतीश राणा को पवेलियन भेजा। अक्षर पटेल 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 123/4. हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं। केरन पोलार्ड भी क्रीज पर मौजूद

# 12वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा आउट, मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका।

# 10वें की तीसरी गेंद पर मुंबई को दूसरा झटका लगा है। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने बाउंड्री लाइन पर लेंडल सिमंस का शानदार कैच पकड़ा। 10 ओवर के बाद स्कोर- 108/2

# मुंबई इंडियंस को 99 रनों पर पहला झटका, नौवें ओवर की चौथी गेंद पर पार्थिव पटेल 38 रन बनाकर आउट। नौ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 104/1. नीतीश राणा बल्लेबाजी के लिए आए हैं

# सात ओवर में मुंबई के 82 रन। लेंडल सिमंस ने पूरी की फिफ्टी, अक्षर पटेल के इस ओवर में आखिरी पांचवीं और छठी गेंद पर सिमंस ने लगातार दो छक्के लगाए। सिमंस अब तक 28 गेंदों की पारी में चार छक्के और पांच चौके लगाए। पटेल 22 रनों के साथ क्रीज पर मौजूद

# पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस जमे। पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 52/0. पार्थिव पटेल- 20 रन जबकि सिमंस 29 रनों पर खेल रहे हैं

# मुंबई इंडियंस की पारी शुरू, मुंबई की ओर से पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस पारी की शुरुआत करने आए हैं। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 23/0

# मुंबई इंडियंस के सामने 231 रनों का लक्ष्य। किंग्स इलेवन ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 230/3 रन बनाए। रिद्धिमान साहा ने नाबाद 93 रन बनाए जबकि अक्षर पटेल ने नाबाद 19 रन बनाए

# 18 ओवर के बाद किंग्स इलेवन का स्कोर- 207/3

# 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर किंग्स इलेवन पंजाब का तीसरा झटका, शॉन मार्श 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिशेल मैक्लेनेघन की गेंद पर विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने लिया कैच। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 190/3

# 14 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर- 161/2

# 11वें की आखिरी गेंद पर पंजाब को दूसरा झटका, ग्लेन मैक्सवेल हुए बोल्ड। जसप्रीत बुमराह ने यह विकेट लिया। मैक्सवेल अपनी हाफ सेंचुरी से चूक गए और 47 रन बना कर पवेलियन लौटे। मैक्सवेल ने 21 गेंदों में पांच छक्के और दो चौके लगाए। 11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 131/2. शॉन मार्श बल्लेबाजी के लिए आए हैं। साहा भी 43 रन बनाकर अभी क्रीज पर हैं। 

# 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 126/1

# 9वें ओवर की पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के, यह ओवर हरभजन सिंह डाल रहे हैं। पांचवें गेंद पर एक और छक्का। ओवर से कुल 21 रन आए। 9 ओवर के बाद स्कोर- 121/1

# 8 ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब के 100 रन पूरे

# 6ठे ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब को लगा पहला झटका, कर्ण शर्मा ने मार्टिन गप्टिल (36) को पवेलियन भेजा। गप्टिल ने 18 गेंदों में एक छक्का और पांच चौके लगाए। ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 85/1 

# पांच ओवर के बाद किंग्स इलेवन का स्कोर- 60/0

# मार्टिन गप्टिल और रिद्धिमान साहा पंजाब की पारी की शुरुआत करने आए 

# मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

टीमें:

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, नीतीश राणा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस

किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), शॉन मार्श, मार्टिन गुप्टिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, ईशांत शर्मा, राहुल तेवतिया, मनन वोहरा और मैट हेनरी

यह भी पढ़ें: IPL से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को दूर ले जाने की साजिश, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तैयार किया नया कॉन्ट्रैक्ट