Ind Vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज तय करेगी धोनी का भविष्य !
पिछले कई दिनों से धोनी के फॉर्म को लेकर चर्चा हो रही है और 2019 विश्वकप खेलने पर भी संशय की स्थिति है।
नई दिल्ली:
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाले वनडे सीरीज के लिए अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज बेशक टीम इंडिया के लिए आसान मानी जा रहा हो। टेस्ट सीरीज 3-0 से जीतने के बाद बेशक टीम इंडिया का मनोबल काफी उंचा हो लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसके लिए श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज किसी अग्नी परीक्षा से कम नहीं है।
पिछले कई दिनों से धोनी के फॉर्म को लेकर चर्चा हो रही है और 2019 विश्वकप खेलने पर भी संशय की स्थिति है। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने हाल में ही कहा कि कि अगर धोनी आने वाले मैचों में लगातार प्रदर्शन करते रहे तभी उनको वर्ल्ड कप के लिए चुना जा सकता है।
और पढ़ें: अररिया में बाढ़ का भयानक मंजर, पुल सहित महिला और उसके बच्चे बहे
स्थिति साफ है धोनी को लगातार बेहतर खेल का प्रदरन करना होगा। धोनी अगर श्रीलंका के खिलाफ 5 में से 4 वनडे खेलते हैं तो वह 300 वनडे में केलने की उपलब्धि हासिल कर लेंगे। विकेट के पीछे चीते से भी तेज धोनी 100 स्टपिंग पूरा करने से सिर्फ 3 स्टपिंग दूर है।
धोनी ने गुरुवार को नेट्स में जमकर अभ्यास किया। वह पिछले 1 महींने से क्रिकेट से दूर हैं। दोनी बड़े मैच के प्लेयर रहे हैं। विपरित परिस्थितियों अक्सर खुद को साबित किया है। यह जानते हुए कि श्रीलंका सीरीज अब धोनी का आगे का भविष्य तय करेगा, वह निश्चित तौर पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने की पूरी कोशिस करेंगे।
और पढ़ें: भागलपुर सृजन घोटाला मामले में सीएम नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय