CWG 2018: मनिका-साथियान ने टेबल टेनिस में जीता कांस्य पदक
भारत की मिश्रित युगल जोड़ी मनिका बत्रा और साथियान गणाशेखरन ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन रविवार को टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया है।
नई दिल्ली:
भारत की मिश्रित युगल जोड़ी मनिका बत्रा और साथियान गणाशेखरन ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन रविवार को टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की मिश्रित युगल जोड़ी की ओर से जीता गया पहला पदक है।
मनिका-साथियान की जोड़ी ने मिश्रित युगल स्पर्धा के कांस्य पदक के लिए खेले गए इस मैच में अपनी हमवतन अचंता शरथ और मौमा दास की जोड़ी को मात दी।
मनिका और साथियान की जोड़ी ने शरथ-मौमा को एकतरफा मुकाबले में 3-0 (11-6, 11-2,11-4) से हराकर इन खेलों का पहला कांस्य पदक हासिल किया।
इस मैच में मनिका-साथियान ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा था। पहले गेम में उन्होंने 2-0 से बढ़त हासिल की। यहां शरथ और मौमा ने भी अंक लिए और स्कोर 4-6 कर लिया।
मनिका-साथियान ने इसके बाद शरथ और मौमा की ओर से की गई गलतियों का फायदा उठाया और 11-6 से पहला गेम जीत लिया।
दूसरे गेम में भी शरथ और मौमा की गलतियां जारी रहीं। वे इस गेम में केवल दो ही अंक हासिल कर सके और 2-11 से हार गए।
मनिका और साथियान का पलड़ा तीसरे गेम में भी भारी रहा। दोनों ने अच्छी शुरुआत करते हुए 8-3 से अच्छी बढ़त हासिल की। शरथ और मौमा की जोड़ी ने यहां एक अंक हासिल किया और स्कोर 4-10 किया।
मनिका-साथियान ने यहां एक अंक हासिल करते हुए तीसरा गेम 11-4 से अपने नाम करने के साथ ही कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया।
यह भी पढें: IPL 2018 DD vs MI: मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक, दिल्ली ने 7 विकेट से जीता मैच
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य