logo-image

महिला हॉकी: भारत की लगातार चौथी हार, न्यूजीलैंड सीरीज में 4-0 से आगे

न्यूजीलैंड की यह शानदार जीत रेचेल मैक्कान के शानदार प्रदर्शन के नाम रही। भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 20 मई को खेला जाएगा।

Updated on: 19 May 2017, 05:27 PM

नई दिल्ली:

न्यूजीलैंड के साथ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में एक बार फिर कमजोर रक्षापंक्ति के कारण भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की यह लगातार चौथी हार है। गैलाघर हॉकी सेंटर में शुक्रवार को खेले गए सीरीज के चौथे मैच में न्यूजीलैंड महिला टीम ने भारत को 3-0 से हराया।

न्यूजीलैंड की यह शानदार जीत रेचेल मैक्कान के शानदार प्रदर्शन के नाम रही। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने टेस्ट श्रृंखला में 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने मैच के पहले ही हाफ में 3-0 से बढ़त ले ली थी, जिसका भारतीय खिलाड़ियों के पास कोई जवाब नहीं था।

पहले क्वार्टर की समाप्ति के आखिरी मिनट में रेचेल (15वें मिनट) ने फील्ड गोल दागकर न्यूजीलैंड का खाता खोला। इसके बाद टेस्सा जोप ने पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले गोल के अवसर को भुना कर मेजबान टीम को 2-0 से बढ़त दी।

यह भी पढ़ें: 'हाफ गर्लफ्रेंड' मूवी रिव्यू: श्रद्धा और अर्जुन कपूर की केमिस्ट्री नहीं कर पाई कमाल

दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से चार मिनट पहले 26वें मिनट में मैक्कान ने अपना दूसरा गोल दागकर न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ 3-0 से आगे किर दिया।

भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच पांचवां और अंतिम मैच 20 मई को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के कुलवंत खेजरोलिया के वेटर से क्रिकेटर बनने की है दिलचस्प कहानी