logo-image

फुटबॉल मैच में 'विराट सेना' के सामने छूटे रणबीर कपूर के पसीने, धोनी ने दागे दो गोले

विराट की कप्तानी में ऑल हार्ट्स ने रणबीर कपूर की कप्तानी वाली ऑल स्टार्स टीम को सेलिब्रिटी क्लासिको के मुकाबले में 7-3 से करारी शिकस्त दी। धोनी ने अपना पहला गोल 5वें मिनट में और दूसरा 39वें मिनट दागा।

Updated on: 16 Oct 2017, 11:47 AM

नई दिल्ली:

विराट सेना न सिर्फ क्रिकेट के मैदान में बल्कि फुटबॉल ग्राउंड में भी धमाका कर रही है। विराट की कप्तानी में ऑल हार्ट्स ने रणबीर कपूर की कप्तानी वाली ऑल स्टार्स टीम को सेलिब्रिटी क्लासिको के मुकाबले में 7-3 से करारी शिकस्त दी।

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से पहले फुटबॉल खेला करते थे। महेंद्र सिंह धोनी की फुटबॉल के खेल में कौशल की झलक रविवार को भी दिखाई दी।

ऑल हार्ट्स की टीम की ओर से सबसे ज्यादा 2 गोल महेंद्र सिंह धोनी और अनिरुद्ध श्रीकांत ने किए, वहीं कप्तान विराट कोहली और केदार जाधव ने भी 1-1 गोल दागा।

यह भी पढ़ें : प्रो-कबड्डी लीग : बेंगलुरु बुल्स ने यूपी योद्धा को 38-32 से हराया

धोनी ने अपना पहला गोल 5वें मिनट में और दूसरा 39वें मिनट दागा। दूसरा गोल माही ने डेविड बैकहम की शैली में फ्री किक पर गोल किया। इसे जिसने भी देखा वह हैरान रह गया।

मैच में ऑल हार्ट टीम के शानदार खेल के आगे ऑल स्‍टार्स की टीम दबी-दबी नजर आई और मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये 'मैन आफ द मैच' चुना गया।

गौरतलब है कि यह मैच मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया था। ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के कप्तान अभिनेता रणबीर कपूर थे जिन्होंने अपनी टीम के लिए एक गोल दागा। इस मैच का मकसद फाउंडेशन चैरिटी के लिए पैसा इकट्ठा करना था।

यह भी पढ़ें : Ind vs Pak: एशिया कप में भारत की तीसरी जीत, पाकिस्तान को 3-1 से हराया