logo-image

Ind Vs SL: रोहित शर्मा का वनडे में तीसरा दोहरा शतक, जड़े 12 गगनचुंबी छक्के

भारत श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले जा रहे दूसरा वनडे मैच गवाह बना एक ऐतिहासिक पारी का। यह पारी किसी और ने नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा खेली है।

Updated on: 13 Dec 2017, 03:28 PM

नई दिल्ली:

भारत श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले जा रहे दूसरा वनडे मैच गवाह बना एक ऐतिहासिक पारी का। यह पारी किसी और ने नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा खेली है।

रोहित ने दूसरे वनडे में 208 रनों की नाबाद पारी खेली। रोहित ने यह तूफानी पारी 153 गेंदों पर खेली। इस पारी के दौरान भारतीय कप्तान ने 12 गगनचुंबी छक्के और 13 चौके जड़े।

वह वनडे में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने इससे पहले (साल 2013) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209, (साल 2014) श्रीलंका के खिलाफ 264 और आज एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ 208 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने नासा को दिया निर्देश, अमेरिकियों को चांद पर भेजो

रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब तक 172 वनडे खेले हैं। जिसमें उन्होंने 6209 रन बनाए हैं। उन्होंने 15 शतक और 34 अर्धशतक बनाए हैं। रोहित की पारी का मदद से टीम इंडिया ने श्रीलंका को 393 रन का लक्ष्य दिया है।

और पढ़ें: राहुल का 14वां सवाल, पूछा- दलितों को क्यों नहीं मिली सुरक्षा