टेनिस : नडाल ने स्टेफानोस को हरा जीता रोजर्स कप का खिताब
नडाल ने रविवार को एक घंटे 43 मिनट में अपने प्रतिद्वंद्वी को 6-2, 7-6(4) से मात दी।
नई दिल्ली:
वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ग्रीस के स्टेफानोस सिटसिपास को मात देकर रोजर्स कप का खिताब अपने नाम कर लिया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, नडाल ने चौथी बार यह खिताब अपने नाम किया है। यह उनका कुल 80वां खिताब है। उनसे पहले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, अमेरिका के जिम्मी कोनोर और इवान लैंडल ही इस खिताब को चार बार जीतने में सफल रहे हैं।
नडाल ने रविवार को एक घंटे 43 मिनट में अपने प्रतिद्वंद्वी को 6-2, 7-6(4) से मात दी।
नडाल ने पहले सेट का पहला गेम गंवा दिया, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए पांच गेम जीतते हुए सेट जीत ले गए। दूसरे सेट में ग्रीस के खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और नडाल को परेशानी में डाला। नडाल ने हालांकि अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए जीत हासिल की।
नडाल ने क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के मारिन सिलिक, सेमीफाइनल में रूस के कारेन खाचानोव को मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य