logo-image

राजिन्दर सिह बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

मरियम्मा कोशी के हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व कोषाध्यक्ष राजिन्दर सिह को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Updated on: 19 May 2018, 08:38 PM

नई दिल्ली:

हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष पद से मरियम्मा कोशी के इस्तीफा देने के बाद पूर्व कोषाध्यक्ष राजिन्दर सिह को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एचआई ने शनिवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। राजिन्दर इससे पहले हॉकी इंडिया और जम्मू कश्मीर हॉकी के कोषाध्यक्ष थे।

राज्य स्तर की पूर्व फारवर्ड खिलाड़ी कोशी को नवंबर 2016 में हॉकी इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

कोशी से पहले नरेन्द्र ध्रुव बत्रा इस पद पर काबिज थे जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का अध्यक्ष चुने जाने के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

हॉकी इंडिया के महासचिव मुश्ताक अहमद ने कहा, 'हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मरियम्मा कोशी के इस्तीफा देने के बाद राजिन्दर सिंह हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस भूमिका के लिए हम उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं।'

कोशी बीते दो दशक में हॉकी इंडिया में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्यरत रहीं। वह दो साल तक हॉकी इंडिया की अध्यक्ष रहीं।

और पढ़ें: शपथ ग्रहण को शक्ति प्रदर्शन के रूप में दिखा सकते हैं कुमारस्वामी, राहुल हो सकते हैं शामिल