logo-image

महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो पर पत्नी साक्षी के कमेंट ने सबका दिल जीत लिया

साक्षी के कमेंट ने सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने लिखा, 'ये वीडियो सिर्फ मेरे लिए है।'

Updated on: 14 Aug 2018, 11:17 AM

नई दिल्ली:

टीम इंडिया के सुपरस्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी खेल के मैदान और मैदान के बाहर दोनों ही जगह चर्चा का विषय बने रहते हैं। जहां भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है तो वहीं टेस्ट से संन्यास ले चुके एम एस धोनी अपने परिवार के साथ वक्त बिताने में व्यस्त हैं। धोनी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो झरने के नीचे नहा रहे हैं। कुछ ही देर में धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो पर अब उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने कमेंट्स किया है।साक्षी के कमेंट ने सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने लिखा, 'ये वीडियो सिर्फ मेरे लिए है।'

बता दें कि साक्षी के अलावा कई टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। साक्षी के अलावा सुरेश रैना और रिद्धिमान साहा ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बता दें कि धोनी ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था, 'रांची शहर के आसपास 3 वॉटरफॉल हैं। एक समय था जब हम कभी भी झरनों की नीचे नहाने पहुंच जाते थे। अब करीब 10 साल बाद कुछ ऐसा करके वही पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। मुझे फ्री में हेड मसाज भी मिल गई!'