क्या संन्यास लेने वाले हैं महेंद्र सिंह धोनी? इस वायरल वीडियो ने लगाए कयास
वनडे सीरीज में धोनी का प्रदर्शन औसत रहा। वहीं, धीमी बल्लेबाजी की वजह से एक बार फिर वह निशाने पर आ गए। हालांकि, बाद में विराट कोहली और सुनील गावस्कर ने 'कैप्टन कूल' का बचाव भी किया।
मुंबई:
17 जुलाई को तीसरे वनडे मैच में मेजबान इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। सोशल मीडिया पर भारत की हार की चर्चा तो हो ही रही है, लेकिन एक वीडियो ने महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को बुरी तरह डरा दिया है।
दरअसल, मैच हारने के बाद धोनी ने अंपायर से बात कर उनसे क्रिकेट बॉल ले ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग माही के संन्यास को लेकर कयास लगा रहे हैं, क्योंकि कुछ ऐसा ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने से भी पहले किया था।
ये भी पढ़ें: Ind Vs Eng : इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर जीती सीरीज
Here's the video of the MS Dhoni taking the ball from umpires after the game. #ENGvIND pic.twitter.com/C14FwhCwfq
— Sai Kishore (@KSKishore537) July 17, 2018
साल 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच खेला गया था और टेस्ट ड्रॉ हो गया था। मैच के बाद धोनी ने एक स्टंप उखाड़ा और अपने साथ लेकर चले गए।
Plzz Don't do this again @msdhoni 💔😳 pic.twitter.com/T2nitmxOAc
— ADITYA (@Aditya__17) July 17, 2018
बता दें कि वनडे सीरीज में धोनी का प्रदर्शन औसत रहा। वहीं, धीमी बल्लेबाजी की वजह से एक बार फिर वह निशाने पर आ गए। हालांकि, बाद में विराट कोहली और सुनील गावस्कर ने 'कैप्टन कूल' का बचाव भी किया।
वहीं, धोनी के फैंस भी बुरी तरह डर गए हैं। कई यूजर्स ने ट्विटर पर इसकी चर्चा की है। यहां देखें धोनी के फैंस के ट्विट्स:
I am scared now....it is not the time for DHONI to retire ...please Dhoni ...stay ...
— abhishek dwivedi (@abhishek_srkfan) July 17, 2018
Dont make any announcement ...please please ...it will be end of my Childhood ...
I am scared now....it is not the time for DHONI to retire ...please Dhoni ...stay ...
— abhishek dwivedi (@abhishek_srkfan) July 17, 2018
Dont make any announcement ...please please ...it will be end of my Childhood ...
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने धोनी का किया बचाव, आलोचकों को कुछ इस तरह दिया जवाब
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां