Ind Vs SL: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत जीत के करीब, श्रीलंका के 3 विकेट गिरे
फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारत द्वारा रखे गए 410 रनों के लक्ष्य के सामने श्रीलंकाई टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई है।
नई दिल्ली:
फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारत द्वारा रखे गए 410 रनों के लक्ष्य के सामने श्रीलंकाई टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई है।
दिन का खेल खत्म होने तक उसने अपनी दूसरी पारी में 16 ओवरों पर अपने तीन विकेट 33 रनों पर ही खो दिए हैं। भारत ने दिन के तीसरे सत्र में अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 246 रनों पर घोषित कर दी। इसके साथ भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 410 रनों का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने 14 रनों के कुल स्कोर पर सदिरा समाराविक्रम (5) के रूप में अपना पहला विकेट खोया। मोहम्मद शमी की शानदार बाउंसर उनके दस्तानों को छूकर स्लिप में खड़े अंजिक्य रहाणे के हाथों में जा समाई।
दिमुथ करुणारत्ने को रवींद्र जडेजा ने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। जडेजा ने तीन गेंद बाद सुरंगा लकमल को बोल्ड कर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। धनंजय डी सिल्वा 13 रनों पर नाबाद हैं। एंजेलो मैथ्यूज एक गेंद ही खेल पाए हैं। उन्हें खाता खोलना बाकी है।
दूसरी पारी में भारत के लिए शिखर धवन ने 67 रन बनाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 49 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 50 रन बनाए। कोहली तीन सीरीज में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
भारत ने रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा होते ही अपनी पारी घोषित की। रोहित ने 49 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाए। रवींद्र जडेजा पांच रनों पर नाबाद रहे। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद उसने श्रीलंका को उसकी पहली पारी में 373 रनों पर सीमित कर दिया था।
LIVE UPDATES:
# 20 ओवर का खेल खत्म हो गया है। 22 रन पर 1 विकेट।
# 6 ओवर का खेल खत्म श्रीलंका 14 रन पर 1 विकेट। जीत के लिए मेहमान टीम को 396 रन और चाहिए।
# श्रीलंका की पारी शुरू। दीमुथ करुरणत्न-सदेरा समरविक्रम मैदान पर
# भारत ने अपनी दूसरी पारी 246 रन पर घोषित कर दिया है। श्रीलंका के सामने अब 410 रन का लक्ष्य है।
# अर्धशतक पूूरा कर कोहली आउट, भारत की बढ़त 400 के पार
# विराट का अर्धशतक पूूरा
# 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 215/4
# चायकाल तक भारत का स्कोर 192/4, भारत को 355 रनों की बढ़त
# भारत की बढ़त 350 के पार, 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 191/4
# 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154/4
# भारत की बढ़त 300 के पार
# 67 के स्कोर पर धवन हुए स्टंप, भारत का चौथा विकेट गिरा
# धवन का अर्धशतक पूूरा
# 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 106/3
# भारत को लगा तीसरा झटका, पुजारा 49 रन बनाकर आउट
# 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 93/2
# 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60/2
# लंच तक भारत का स्कोर 51/2
# 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 30/2
# भारत को लगा दूसरा झटका, रहाणे 10 रन बनाकर आउट
# 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26/1
# 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 12/1
# 2.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/1
# भारत को लगा पहला झटका, विजय 9 रन बनाकर आउट
# भारत की दूसरी पारी की शुरुआत, विजय और धवन क्रीज पर मौजूद
# श्रीलंका की पहली पारी 373 समाप्त, भारत को 163 रनों की बढ़त
# गब्बर के कैच के साथ श्रीलंका की पारी समाप्त
# 133 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 372/9
# कप्तान चंडीमल के 150 रन पूरे
# कप्तान चंडीमल और संदाकन क्रीज पर मौ़जूद
खेल के तीसरे दिन श्रीलंका टीम ने पहले सत्र में कोई भी विकेट नहीं गंवाया। दूसरे सत्र में उसने एंजेलो मैथ्यूज को खो दिया, जिन्होंने 256 गेंदों में 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रनों की पारी खेली और चंडीमल के साथ चौथे विकेट के लिए 181 की साझेदारी की।
भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। ईशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को दो-दो विकेट मिले।
भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी। उसके लिए कप्तान विराट कोहली ने 243, मुरली विजय 155 और रोहित शर्मा ने 65 रनों की पारियां खेली थीं।
टीमें:
श्रीलंका: सदेरा समरविक्रम, दीमुथ करुरणत्न, धनंजय डि सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंदिलाल (सी), निरोशन डिकवेल (डब्ल्यू), रोशन सिल्वा, दिलरूवन परेरा, सुरंगा लकमली, लक्ष्मण सैंडकन, लाहिरू गमगे
भारत : शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (सी), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, वृध्दिमान साहा (डब्ल्यू), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी