logo-image

IPL 2018 SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में गुरुवार को पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा।

Updated on: 12 Apr 2018, 11:46 PM

नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से रोहित शर्मा (कप्तान) और एविन लुइस ने ओपनिंग की। कप्तान रोहित शर्मा को पहले ही ओवर में एक जीवनदान मिला और कैच आउट होने से बच गए। लेकिन उनका भाग्य ज्यादा देर तक साथ नहीं दे सका।

दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर कैच आउट हो गए और 10 गेंदों में 1 छक्का और 1 चौके की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रोहित के बाद ईशान किशन क्रीज पर आए और आते ही छक्का से अपने रनों का खाता खोला। छठवें ओवर सिद्दार्थ कौल ने डाला और दूसरी गेंद पर ईशान किशन कैच का शिकार हो गए। ईशान किशन का कैच युसुफ पठान ने पकड़ा। ईशान 9 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ईशान के बाद सूर्य कुमार यादव क्रीज पर आए। सिद्दार्थ कौल ने अपनी अंतिम गेंद पर एविन लुइस का विकेट झटका। लुइस 17 गेंदों में 29 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

लुइस के बाद क्रुणाल पांड्या क्रीज पर खेलने आए। लुइस के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस के स्कोर के रफ्तार में कमी आई। पिछले दो ओवर में मुंबई के मात्र 5 रन बने।

शाकिब अल हसन के 9वें ओवर की पांचवी गेंद पर क्रुणाल पांड्या कैच आउट हो गए। पांड्या का कैच विलियमसन ने पकड़ा। पांड्या 10 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए।

पांड्या के बाद कायरन पोलार्ड क्रीज पर आए। कायरान पोलार्ड ने 23 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रन बनाए। पोलार्ड का शिखर धवन ने कैच पकड़ा। पोलार्ड के बाद बेन कटिंग क्रीज पर आए। बेन कटिंग ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। कटिंग ने 9 गेंदों में 9 रन बनाए।

कटिंग के बाद प्रदीप संगवान क्रीज पर आए। सूर्य कुमार यादव 31 गेंदों में 28 रन बनाकर कैच आउट हुए। सूर्य कुमार का दीपक हुड्डा ने कैच पकड़ा। सूर्य कुमार के बाद मयंक मार्कंडे क्रीज पर आए। प्रदीप संगवान शून्य पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। संगवान के जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए। 20 ओवर में मुंबई ने हैदराबाद को 148 रनों का लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की तरफ से शिखर धवन और रिद्दिमान शाहा क्रीज पर उतरे। सातवें ओवर की पांचवी गेंद पर रिद्दिमान शाहा एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। शाहा ने 20 गेंदों में 3 चौके के साथ 22 रन बनाए। 

रिद्दिमान शाहा के बाद केन विलियम्सन क्रीज पर आए। विलियम्सन ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और 6 रन बनाकर आउट हो गए। विलियम्सन के बाद मनीष पांडेय क्रीज पर आए। उसके बाद शिखर धवन ने 28 गेदों में 8 चौके के साथ 45 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

धवन के बाद शाकिब अल हसन मैदान में उतरे। मनीष पांडेय मयंक की दूसरी गेंद पर कैच आउट हो गए मनीष का कैच रोहित शर्मा ने पकड़ा। मनीष 11 रन बनाकर आउट हो गए। मनीष पांडेय के बाद शाकिब अल हसन भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

LIVE अपडेट्स

# सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को 1 विकेट से हराया

# 16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 124/5

# 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 114/5

# शाकिब अल हसन 12 रन बनाकर आउट

# मनीष पांडेय 11 रन बनाकर आउट

# 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 87/3

# 45 रन बनाकर शिखर धवन कैच आउट

# 8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 73/2

# केन विलियम्सन 6 रन बनाकर आउट

# 7 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 63/1

# केन विलियम्सन आए क्रीज पर

सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका, रिद्दिमान शाहा 22 रन बनाकर आउट

# 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 56 रन

# 4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 38 रन

# 3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 28 रन

# सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरु, शिखर धवन और रिद्दिमान शाह आए क्रीज पर

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 148 रनों का लक्ष्य

# 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 137/8

# जसप्रीत बुमराह आए क्रीज पर

# संगवान एलबीडब्ल्यू आउट

# मयंक मार्कंडे आए क्रीज पर

# मुंबई इंडियंस को लगा सातवां झटका, सूर्यकुमार 28 रन बनाकर आउट

# 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 134/6

# राशिद खान ने बेन कटिंग को किया बोल्ड

# 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 129/5

# 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 111/5

# 15 ओवर की पांचवी गेंद पर पोलार्ड कैच आउट, धवन ने पकड़ा कैच

# स्टनलेक की पहली गेंद पर पोलार्ड ने लगाया छक्का

# 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 100/4

# 14वें ओवर में शाकिब की तीसरी गेंद पर कायरान पोलार्ड ने लगाया छक्का

# 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 90/4

# 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 87/4

# 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 82/4

# 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 78/4

# 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 72/4

पांड्या के बाद कीरोन पोलार्ड आए क्रीज पर।

मुंबई इंडियंस को लगा चौथा झटका, क्रुणाल पांड्या 15 रन बनाकर आउट

#  8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 59/3

# 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 55/3

# 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 54/3

# मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका, एविन लुइस 29 रन बनाकर आउट

# सूर्य कुमार यादव आए क्रीज पर

# मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, ईशान किशन 9 रन बनाकर आउट

# 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 48/1

# 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 43/1

# 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 28/1

# ईशान किशन ने पहली गेंद पर लगाया छक्का

# ईशान किशन आए क्रीज पर

# 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 11/1

# मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट

# रोहित शर्मा ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लगाया छक्का

# मुंबई इंडियंस का 1 ओवर के बाद स्कोर 1 रन

# रोहित शर्मा को मिला जीवनदान, कैच आउट होने से बचे

# रोहित शर्मा और एविन लुइस आए क्रीज पर

# सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

टीमें: 

सनराइजर्स हैदराबाद:

केन विलियमसन (कप्तान), रिधिमान साह (विकेटकीपर), शिखर धवन, मनीष पांडेय, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, रशीद खान, बिली स्टेनलेक, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा

मुंबई इंडियंस:

रोहित शर्मा (कप्तान), एविन लुईस, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, कायरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मयंक मारकन्डे, प्रदीप सांगवान, मुस्तफिजुर रहमान, जसप्रीत बूमरा