logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.
Live

IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल जीती, मुंबई प्लेऑफ की दौर से बाहर

ऋषभ पंत (64) की अर्धशतकी पारी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) करे 11वें संस्करण के अपने आखिरी मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस को 175 रनों का लक्ष्य दिया है।

Updated on: 20 May 2018, 08:16 PM

नई दिल्ली:

अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीलए) के 11वें संस्करण में खेले गए अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हरा दिया। फिरोजशाह कोटला मैदान पर रविवार को खेले गए इस मैच में दिल्ली अपने साथ मुंबई को भी प्लेऑफ से बाहर ले गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने ऋषभ पंत (64) की अर्धशतकीय पारी और विजय शकर की ओर से बनाए गए अहम 43 रनों के दम पर मुंबई को निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 175 रनों का लक्ष्य दिया। 

अंत तक संघर्ष करती रही मुंबई इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 11 रनों से मिली हार के साथ ही प्लेऑफ से बाहर हो गई। मुम्बई की ओर से बेन कटिंग ने 37 रन बनाए।

इस पारी में दिल्ली के लिए नेपाल के युवा गेंदबाज संदीप लामिचाने, हर्षल पटेल और अमित मिश्रा ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं ट्रैंट बाउल्ट को एक सफलता मिली। 

पहला विकेट पृथ्वी शॉ का गिरा

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ आउट हो गए हैं। उन्होंने 8 गेंद पर 12 रन बनाए हैं। हार्दिक पांड्या का शानदार थ्रो पर वह आउट हो गए हैं।

दूसरा विकेट ग्लेन मैक्सवेल का गिरा

पृथ्वी शॉ के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाजी ग्लेन मैक्सवेल भी आउट हो गए हैं। मैक्सवेल ने 18 गेंद पर 22 रन बनाए। उनका विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया है।

दिल्ली को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा

श्रेयस अय्यर 9वें ओवर की आखरी गेंद पर मयंक मारकंडे की गेंद पर आउट हो गए हैं।अय्यर के गेंद को कुछ ज्‍यादा ही हवा में लहरा दिया और डीप मिड विकेट पर खड़े क्रुणाल ने कैच लपका। उन्होंने 6 रन बनाया। ऋषभ पंत के आउट होने के बाद विजय कुमार बल्लेबाजी करने आए हैं।

ऋषभ पंत का अर्धशतक पूरा

ऋषभ पंत ने अपना अर्धशतक पूरा हो गया है। उन्होंने 34 गेंद पर यह अर्धशतक पूरा किया है। इस दौरान उनका 147.1 का स्ट्राइक रेट रहा है। पंत ने अब तक 14 मैच में 684 रन बनाए हैं। इस बार उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।

ऋषभ पंत लौटे पवेलियन, दिल्ली का गिरा चौथा विकेट

ऋषभ पंत आउट हो गए हैं। उन्होंने उन्होंने 44 गेंदों पर 64 रन बनाए हैं। उनके आउट होने पर अभिषेक शर्मा आए हैं खेलने।

दिल्ली ने दिया 175 रनों का लक्ष्य

दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 ओवर में 174 रन बना लिए हैं। अब मुंबई को जीत के लिए 175 रन चाहिए। यह जीत मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतना बेहद जरूरी है। दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक रन ऋषभ पंत ने बनाया। उन्होंने 64 रन की पारी खेली। पंत के अलावा विजय शंकर ने 30 गेंदों पर महत्वपुर्ण 43 रन बनाए।

मुंबई का पहला विकेट पहले ओवर में गिरा

सूर्यकुमार यादव संदीप लामिचानी की पहली ओवर में तेज रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए हैं। उन्होंने 12 रन बनाए। मुंबई का पहला विकेट गिरा है।

मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। इशान किशन 5 रन पर आउट हो गए हैं। इस बार उन्होंने आईपीएल 2018 में 14 मैच खेला है जिसमें टोटल 275 रन बनाए हैं।

मुंबई का तीसरा विकेट गिरा, अर्धशतक से चूके एविन लेविस

एविन लेविस के रूप में मुंबई का तीसरा झटका लग गया। उन्होंने 48 रन बनाए।

एक के बाद एक 2 और झटके

मुंबई इंडियंस अब लड़खड़ाती हुई दिख रही है। एक के बाद एक दो बड़े विकेट खो दिए हैं। पोलार्ड 7 ओर क्रुणाल पांड्या 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मुंबई ने अब अपने 5 टॉप बल्लेबाज आउट हे गए हैं।

IPL 2018 LIVE SCORE DD VS MI

LIVE अपडेट्सः

# मुंबई को बड़ा झटका, बेन कटिंग आउट, 

# मुंबई को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 23 रन चाहिए 

# आखिरी 5 ओवर में मुंबई को जीत के लिए 53 रन चाहिए।

# हार्दिक पांड्या भी लौटे पवेलियन। प्लेऑफ में पहुंचने की मुंबई की राह अब आसान नहीं लग रही है। स्कोर 122/7

# मुंबई इंडियंस को छठा झटका लगा है। रोहित शर्मा आउट। स्कोर 14 ओवर में 126/6

# 13 ओवर में स्कोर 116/5। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए अब 59 रन और चाहिए।

# 10 ओवर का खेल खत्म हो गया है। स्कोर 80/5

#मुंबई इंडियंस अब लड़खड़ाती हुई दिख रही है। एक के बाद एक दो बड़े विकेट खो दिए हैं। पोलार्ड 7 ओर क्रुणाल पांड्या 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मुंबई ने अब अपने 5 टॉप बल्लेबाज आउट हे गए हैं।

मुंबई का तीसरा विकोट गिर गए हैं। अर्धशतक से एविन लेविस चूक गए। उन्होंने 48 रन बनाए।

# 8 ओवर के बाद स्कोर 65 रन 

# 7वें ओवर के पहली गेंद पर अमित मिश्रा ने मुंबई को बड़ा झटका दिया है। इशान किशन 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मुंबई को यह दूसरा झटका लगा है।

# 6 ओवर यानी पावर प्ले का खेल खत्म हो गया है। मुंबई इंडियंस ने 57 रन बनाए हैं।

#  मुंबई इंडियंस ने 50 रन पूरा कर लिया है। 5 ओवर के बाद स्कोर52 रन हुआ है।

# 4 ओवर का खेल खत्म हो गया है। मुंबई इंडियंस ने इस ओवर में 17 रन बनाए हैं। स्कोर हुआ 34/1

# 2 ओवर का खेल खत्म होने के बाद स्कोर हुआ है 14/1

सूर्यकुमार यादव को आउट हो गए हैं। उन्होंने 4 गेंद पर 12 रन बनाए हैं। स्कोर 1 ओवर में 13/1

# मुबई इंडियंस की पारी शुरू हो गई है। सूर्यकुमार यादव- एविन लेविस क्रीज पर आ गए हैं। पहला ओवर दिल्ली की तरफ से नेपाल के संदीप लामिचाने डाल रहे हैं।

# 20 ओवर का खेल खत्म हो गया है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए हैं। मुंबई को जीत के लिए 175 रन बनाना होगा।

# दिल्ली के 150 रन पूरे हो गए हैं। 18 ओवर का खेल खत्म हो गया है।

# दिल्ली को एक और झटका लगा है। बेहतरीन पारी खेल कर ऋषभ पंत पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 44 गेंदों पर 64 रन बनाए। स्कोर 17 ओवर में 140/4

# 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर हुआ 136/3

#ऋषभ पंत ने अपना अर्धशतक पूरा हो गया है। स्कोर 15 ओवर में 116/3

# 13 ओवर का खेल खत्म हो गया है। दिल्ली का स्कोर 103/3 है। विजय शंकर 20 और श्रिसव पंत का स्कोर 39 रन है।

# 12 ओवर का खेल खत्म हो गया है। दिल्ली के 100 रन पूरे हो गए हैं।

# 11 ओवर का खेल हो चुका है। अब दिल्ली को रनों की गती बढ़ानी होगी। आखिरी 9 ओवर का खेल बचा है। अंतिम 24 गेंदों पर केवल 26 रन बना है।

# 10 ओवर का खेल खत्म हो गया है। दिल्ली ने 83/3 बना लिए हैं।

# 9वें ओवर की आखरी गेंद पर दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा। अय्यर 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। स्कोर 9 ओवर के बाद 75/3

# 7 ओवर का खेल खत्म हो गया है। 7 ओवर के बाद स्कोर 60/2

# दिल्ली की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है। 6 ओवर में दिल्ली ने 46 रन बनाए हैं ।

# 5 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। दिल्ली का स्कोेर अभी 39/2

# दिल्ली का दूसरा विकेट गिर गया है। ग्लेन मैक्सवेल 18 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हे गए हैं।

#स्कोर 4 ओवर के बाद 38/1

# दिल्ली को पहला झटका लग गया है। पृथ्वी शॉ रन आउट हो गए हैं।  उन्होंने 8 गेंद पर 12 रन बनाए हैं। दिल्ली का स्कोर 30/1

# दिल्ली की सलामी जोड़ी संभलकर खेल रही है। आज का मैच जीतकर वह अच्छी यादों के साथ इस सीजन से विदाई लेना चाहेंगे। तीसरे ओवर में 10 रन आए है। स्कोर 30/0

# तीसरा ओवर मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या डाल रहे हैं। इस वक्त मैक्सवेल 11 और पृथ्वी शॉ 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

# 2 ओवर गका खेल समाप्त होने पर दिल्ली का स्कोर हुआ 20/0।

# 1 ओवर खत्म होने पर स्कोर हुआ है 9/0

# दिल्ली की पारी शुरू हो गई है। पृथ्वी शॉ -ग्लेन मैक्सवेल सलामी बल्लेबाजी करने आए हैं। पहला ओवर मुंबई की तरफ से क्रुणाल पांड्या डाल रहे हैं। 

# दिल्ली पहले ही प्लेऑफ की दौर से बाहर हो गई है। मुंबई के पास अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है लेकिन अगर आज हार गई तो मुंबई का भी सफर आईपीएल 2018 में खत्म हो जाएगा।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान।

#दिल्ली डेयरडेविल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, लियाम प्लंकट, संदीप लामिचाने और ट्रैंट बाउल्ट।

दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स ने टॉस जीत लिया है। उसने पहले बल्‍लेबाजी चुनी है।