logo-image

IPL 2017: सबसे महंगे बिके बेन स्टोक्स के बल्ले से निकली पहली फिफ्टी, 14.5 करोड़ में बिके थे

स्टोक्स ने 32 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। एक समय 12वें ओवर में ही 71 रनों तक चार विकेट गंवा चुकी पुणे की टीम के लिए स्टोक्स की यह पारी संकट से उबारने वाली रही।

Updated on: 08 Apr 2017, 07:14 PM

नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दसवें सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे पुणे सुपर जाइंट्स के बेन स्टोक्स ने शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इस सीजन की अपनी पहली हाफ सेंचुरी ठोक दी।

स्टोक्स ने 32 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। एक समय 12वें ओवर में ही 71 रनों तक चार विकेट गंवा चुकी पुणे की टीम के लिए स्टोक्स की यह पारी संकट से उबारने वाली रही।

स्टोक्स की हाफ सेंचुरी की मदद से पुणे की 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रनों के स्कोर तक पहुंच सकी। बता दें कि स्टोक्स इस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आईपीएल नीलामी में पुणे सुपरजाएंट ने स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

यह भी पढ़ें: IPL 2017: इंदौर में धोनी 'गर्ल' दिशा पटानी ने पुणे और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच से पहले फैंस को थिरकाया

इंग्लैंड के स्टोक्स हरफनमौला खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस आईपीएल के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। साथ ही उन्होंने 14 गेंदों में जरूरी 21 रन भी बनाए थे। पुणे यह मैच सात विकेट से जीतने में सफल रहा था।

यह भी पढ़ें: IPL 2017: दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े ऑस्ट्रेलिया के हिल्फेनहास, जेपी ड्यूमिनी की लेंगे जगह