महिला हॉकी : कोरिया के खिलाफ भारत को मिली पहली हार
भारतीय महिला हॉकी टीम को दक्षिण कोरियाई दौरे पर पहली बार हार का सामना करना पड़ा है।
नई दिल्ली:
भारतीय महिला हॉकी टीम को दक्षिण कोरियाई दौरे पर पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को खेले गए मैच में मेजबान देश ने भारत को 2-1 से मात दी। हालांकि, इस जीत के बावजूद भारतीय टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है।
इससे पहले खेले गए दो मैच भारतीय टीम ने जीते थे। कोरियाई टीम ने मैच की अच्छी शुरुआत की। 12वें मिनट में सियुल की चियोन पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले गोल के अवसर को भुनाते हुए मेजबान को 1-0 की बढ़त दी।
इसके दो मिनट बाद ही युरिम ली (14वें मिनट) ने भी पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया और अपनी टीम को भारत के खिलाफ 2-0 से आगे कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने खेल में वापसी की। 17वें मिनट में सियामी के फील्ड गोल के दम पर भारत ने स्कोर 1-2 किया, लेकिन यह गोल जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।
और पढ़ें: 'ग्लोबल पावर बनने के लिए कर्ज देने की रणनीति अपना रहा चीन'
इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन दोनों ही टीमों को सफलता हासिल नहीं हुई और ऐसे में कोरिया ने 2-1 से जीत हासिल की। भारत और कोरिया के बीच सीरीज का चौथा मैच नौ मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे खेला जाएगा।
और पढ़ें: जंतर मंतर पर TDP के विरोध प्रदर्शन में पहुंचे राहुल गांधी, मांगों पर दिया समर्थन
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य